bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने की गलती, 3 को मिली सजा, क्या घर में आएगा उदिति का EX! – bigg boss 20 episode 9 written update in hindi 14 sept 2026 secrets out sparks fly


‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन का दिन आ चुका है लेकिन इसी के साथ ट्विस्ट भी देखने को मिल सकता है। वहीं, घरवाले उदिति को छेड़ते नजर आए कि अगर उनका एक्स घर में आता है तो वो क्या करेंगी। जानिए आज के एपिसोड के हाइलाइट्स।

बिग बॉस 20 नॉमिनेशन
‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार तो मस्ती-मजाक से भरा रहा। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ मजे भी किए। अब, शुरू हो चुका है अगला दिन यानी कि नॉमिनेशन टास्क का दिन। इसी के साथ, घरवाले उदिति को उनके एक्स को लेकर छेड़ते नजर आए। माही का कहना है कि वो घर के अंदर नहीं आएंगे। वहीं उदिति ने कहा कि उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

एपिसोड शुरू होते ही घरवाले मस्ती-मजाक के मूड में लग रहे थे। काजी ने फिर अपना काम शुरू कर दिया सबको एंटरटेन करने का। वो पुश अप्स मार रहे थे। फिर उन्होंने आसिफ को अपनी पीठ पर बिठाकर पुश अप्स करते हैं। फिर ईशा और बाकी लड़कियों से कहानी सुनाते हैं। वो कुछ और एक्सरसाइज करके दिखाते हैं।

उदिति ने आसिफ से कहा- मुझे जान बूझकर मारा

उदिति पूल के किनारे बैठकर ईशा और लव से बात करती हैं कि काजी जो हरकते कर रहे हैं। वो सही नहीं हैं। तब तक आसिफ आकर उदिति को पीठ पर मस्ती में मारते हैं, तो उन्हें बुरा लग जाता है। वो आसिफ को कहती हैं कि उन्हें टच पसंद नहीं है। आसिफ उन्हें सॉरी कहते हैं लेकिन उदिति उनसे लड़ पड़ती हैं कि उन्होंने जान-बूझकर उन्हें मारा है।

मैरी कॉम के साथ मस्ती

आसिफ और उदिति लड़ाई को काफी खींच देते हैं। आसिफ कहते हैं उदिति की इस आदत की वजह से ही उन्हें कम वोट आए हैं। उदिति चिढ़ जाती हैं। मैरी कॉम को देखकर यंग कहते हैं कि हमारी मां अगर मैरी कॉम होतीं, तो हम पूरे टाइम पढ़ाई करते।

किसने किसको किया नॉमिनेट?

आगे एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क शुरू होता है। इसमें हर किसी को दो-दो सदस्यों का नाम लेना होता है। आम्रपाली ने नॉमिनेट करने के लिए अरिश्फा और माही को नॉमिनेट करती हैं। माही आम्रपाली और लव को नॉमिनेट करती हैं। आसिफ अमन और उदिति को नॉमिनेट करते हैं। गुल्लू स्काउट और रोहैद को नॉमिनेट करते हैं। स्काउट ने अमन और उदिति को नॉमिनेट किया। लव ने माही और अरिश्फा को नॉमिनेट किया। रोहैद ने अमन और गुल्लू को नॉमिनेट किया। रीति ने काजी और उदिति को नॉमिनेट किया। कनिका ने उदिति और स्काउट को नॉमिनेट किया। काजी ने आम्रपाली और ईशा को नॉमिनेट किया। उदिति ने आसिफ और रीति को नॉमिनेट किया। अरिश्फा ने आम्रपाली और लव को नॉमिनेट किया। अमन ने आसिफ और लव को नॉमिनेट किया। ईशा ने उदिति और काजी को नॉमिनेट किया। मैरी कॉम ने रोहैद और रीति को नॉमिनेट किया। यंग ने अमन और कनिका को नॉमिनेट किया।

बिग बॉस ने दिखाई चार घरवालों की क्लिप, टूटा सबसे बड़ा रूल

बिग बॉस ने अनाउंस किया कि वो नॉमिनेशन की ये प्रक्रिया खारिज कर रहे हैं। वो भी इसलिए क्योंकि उनकी तरफ से नॉमिनेशन हो चुका है। वो बताते हैं कि नॉमिनेशन की प्लानिंग करना सख्त मना है और कुछ घरवालों ने इस नियम का उल्लंघन किया है, उन्हें ही नॉमिनेट किया जाएगा। बिग बॉस क्लिप दिखाते हैं जिसमें यंग, आसिफ, स्काउट और रोहैद खुलकर नॉमिनेशन डिस्कस करते हैं।

3 घरवाले हुए नॉमिनेट

बिग बॉस ने बताया कि सबसे बड़े नियम का उल्लंघन करने के कारण रोहैद, आसिफ और स्काउट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया जाता है। यंग कैप्टन होने के कारण बच जाते हैं।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो

MC Mary Kom ने बिग बॉस 20 में ऐसा क्‍या कहा कि टीम को मांगनी पड़ी माफी? घसीटा था सानिया मिर्जा-साइना नेहवाल का नाम

Bigg Boss 20 को मिल गया पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ आई घर की सत्ता; निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस