Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते गिरी 4 मजबूत कंटेस्टेंट पर गाज, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट; कौन होगा बाहर?

Bigg Boss 20 Nomination: पहले ही हफ्ते गिरी 4 मजबूत कंटेस्टेंट पर गाज, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट; कौन होगा बाहर?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के घर का असली गेम शुरू हो चुका है। पहले दिन एक-दूसरे का बाहें फैलाकर स्वागत करने वाले सभी कंटेस्टेंट ने तीन दिनों के अंदर ही अपने चेहरों से मुखौटा उतार दिया है। इस वीक घर से बेघर होने के लिए कौन से चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए और अब बिग बॉस पहले ही वीक में कौन सा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। पढ़ें हर डिटेल।

पहले ही हफ्ते में मुसीबत में पड़े चार कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही सलमान खान ने ये ऐलान कर दिया था कि इस बार कंटेस्टेंट के पास छुपकर खेलने का कोई चांस नहीं है। ऐसे में बिग बॉस ने पहले वीक के नॉमिनेशन को ओपन ही रखा। फर्स्ट वीक में जिन चार कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन्स की गाज गिरी, उनमें कनिका मान, उदिती सिंह, अरशिफा खान और लव गिल शामिल हैं। लव गिल एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा लोगों ने वोट दिए हैं, ताकि वह घर से बेघर हो जाए।

इन वोट्स के बाद सभी कंटेस्टट के आपसी रिश्तों की पिक्चर दर्शकों के सामने क्लियर हो गई है। हालांकि, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में पहले ही दिन से जिन कंटेस्टेंट का गेम दर्शकों को देखने को मिला, वह लव गिल और अरशिफा खान हैं। इंफ्लुएंसर अरशिफा खान का तीसरे ही दिन आम्रपाली दूबे और माही विज के साथ शो में बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

Untitled design - 2026-09-09T142446.116

बिग बॉस लेकर आएंगे पहले हफ्ते का ट्विस्ट

बिग बॉस में इस बार सभी कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन हैं, जो मेकर्स ने गेम की शुरुआत में ही सभी को समझा दिए थे। हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया था कि वह कंटेस्टेंट की बैकिंग भी करेंगे। ऐसे में बिग बॉस पहले हफ्ते चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को वरदान भी देंगे।

Screenshot 2026-09-09 142617

उसके बाद तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की तकदीर ऑडियंस के हाथों लिखी जाएगी। शो से कौन पहले ही हफ्ते कौन होगा बाहर, ये तो वीकेंड पर पता लग ही जाएगा। हालांकि, पहले हफ्ते में जिन कंटेस्टेंट का गेम सबसे ज्यादा मजबूत रहा, उनमें आम्रपाली दूबे, माही विज, अरशिफा खान, काजी तौकीर, यंग और लव गिल शामिल हैं, जो शुरुआती दिनों में ही अपना गेम दिखा रहे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment