‘बिग बॉस 20’ हर बढ़ते दिन के साथ और भी अधिक दिलचस्प होता जा रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच लड़ाई हो रही है। दोनों टास्क को लेकर बहस करती हैं और अरिश्फा को कनिका लताड़ लगाती हैं।

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान एक-दूसरे से लड़ रही हैं। कनिका कहती हैं कि ‘तुम क्या बीच में रेफरी बनकर खड़ी थी।’ अरिश्फा चिल्लाती हैं तो वो कहती हैं, ‘एक जवाब पूछ रही हूं, मुझपर चिल्लाओ मत।’ अरिश्फा चीखकर कहती हैं कि ‘जाकर फुटेज देखो फिर मुझे बोलो’, कनिका कहती हैं, ‘ये बिग बॉस पढ़-लिखकर मेरे साथ मत आ।’
‘बिग बॉस 20’ की सबसे बड़ी ओपनिंग
‘बिग बॉस‘ हिंदी का 20वां सीजन जबरदस्त तरीके से शुरू हुआ है। JioStar का दावा है कि सलमान खान के होस्ट किए गए इस शो ने JioHotstar पर किसी भी रियलिटी शो के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। यह खास सीजन 6 सितंबर को JioHotstar और COLORS पर शुरू हुआ, जिससे भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चल रहे रियलिटी शो में से एक की वापसी हुई है।
‘बिग बॉस 20’ ने सेट किया बेंचमार्क
JioStar के अनुसार, इसकी शुरुआत ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रियलिटी एंटरटेनमेंट के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। 20वां सीजन एक नई ‘तथास्तु’ थीम, ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ और नए डिजाइन वाले बिग बॉस हाउस के साथ आया, जिससे शो के इस खास साल को लेकर उत्साह और बढ़ गया। सलमान खान, जिन्होंने 16 सीजन तक शो को होस्ट किया है, उन्होंने दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स पर खुशी जताई और इस नई उपलब्धि को एक खास माइलस्टोन बताया।
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर
भव्य प्रीमियर में सलमान ने नए थीम को पेश किया, जबकि कंटेस्टेंट्स ने डांस और म्यूजिक परफॉर्मेंस के बीच घर में एंट्री की। ओपनिंग एपिसोड में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के बीच बन रहे नए रिश्तों, आपसी झगड़े और झगड़ों की पहली झलक भी देखने को मिली। अलग-अलग इंडस्ट्रीज से आए कंटेस्टेंट्स के कारण घर के अंदर और बाहर पहले से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ‘बिग बॉस 20’ हर रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और 10.30 बजे COLORS पर प्रसारित होता है।

