सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 में हर दिन नया ड्रामा, हाई-वोल्टेज फाइट्स और बदलते रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। घर में जहां एक तरफ दोस्ती और प्यार के नए रिश्ते बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भरोसा टूटने और तीखी बहसों ने माहौल को गरमाया हुआ है। इन दिनों दर्शकों को Kanika और Gullu की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है।
हालांकि, शो के 12वें एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी भावुक कर दिया। शो के शांत और संयमित सदस्यों में शामिल Yung पहली बार फूट-फूटकर रोते नजर आए। इसी एपिसोड में घर को नया कैप्टन भी मिला।
Yung फूट-फूटकर रोए, Mahi Vij पर उठे सवाल
गुरुवार को प्रसारित Bigg Boss 20 के 12वें एपिसोड में Yung काफी भावुक नजर आए। दरअसल, मामला Mahi Vij की कसम से जुड़ा था। एपिसोड की शुरुआत फ्लैशबैक से हुई, जिसमें Mahi, Yung के बारे में बात करती नजर आईं।
जब Uditi Singh ने कहा कि उन्हें Yung की याद आ रही है, तो Mahi ने कहा कि Yung उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। इसके बाद Mahi को यह कहते हुए सुना गया, “मैंने दो दिन की दोस्ती के लिए अपनी बेटी की कसम खाई।”
बाद में Mary Kom ने यह बात Yung को बताई और कहा कि Mahi ने उनके नाम पर कसम खाई थी। हालांकि, Mahi ने बाद में अपशब्दों के इस्तेमाल से इनकार किया। Isha Rikhi ने भी Yung को समझाने की कोशिश की कि किसी तरह की गाली-गलौज नहीं हुई थी।
इसके बावजूद Yung काफी दुखी हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें इस तरह भावुक देखकर घरवाले भी परेशान नजर आए। रोते हुए Yung ने कहा, “मैंने उन्हें ‘मां’ कहा था…”
Mahi और Yung के बीच नहीं सुलझा मामला
एपिसोड के अंत में Yung और Mahi इस मुद्दे पर बातचीत करते दिखाई दिए, लेकिन दोनों के बीच मामला पूरी तरह सुलझ नहीं पाया। इसके बाद Yung काफी उदास और घरवालों से अलग-थलग नजर आए। उन्होंने कहा कि अब उनका सभी से भरोसा उठ गया है।
Gullu बनीं Bigg Boss 20 की नई कैप्टन
एपिसोड में घर को नया कैप्टन भी मिल गया। इसके साथ ही Yung का कैप्टन के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया। कैप्टेंसी टास्क में छह दावेदारों को मुकाबला करना था। उन्हें घर के किसी सदस्य की ‘लाइफ’ खत्म करने का टास्क दिया गया था। ऐसा करने में नाकाम रहने वाले दावेदार कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते।
इसके बाद रीति तिवारी, माही विज, गुल्लू और कनिका मान 2X रूम में गईं। इस दौरान स्काउट, रोहैद और आसिफ की ‘लाइव्स’ खत्म हो गईं। रीति तिवारी ने इस टास्क में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद माही विज, गुल्लू और कनिका मान अगले चरण में पहुंचीं।
सेब वाले टास्क में Gullu ने मारी बाजी
अगला कैप्टेंसी टास्क सेबों पर आधारित था। घरवालों को अपने पसंदीदा कैंडिडेट की ट्रे में ज्यादा से ज्यादा सेब रखने थे। इस दौरान घर में काफी अफरातफरी और बहस देखने को मिली।
आखिरकार Gullu की ट्रे में सबसे ज्यादा सेब पहुंचे और उन्होंने कैप्टेंसी अपने नाम कर ली। इस तरह Gullu Bigg Boss 20 की नई कैप्टन बन गईं। वहीं, Yung ने इस टास्क को होस्ट किया।
आम्रपाली दुबे और अरिशफ़ा में तीखी बहस
कैप्टेंसी टास्क के दौरान आम्रपाली दुबे कनिका मान को सपोर्ट करती नजर आईं। इसी बीच अरिशफ़ा ने कई बार कनिका के सेब लेने की कोशिश की, जिसके बाद उनकी और आम्रपाली दुबे की तीखी बहस हो गई।
बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए ‘चीप’ शब्द का इस्तेमाल किया। आम्रपाली ने अरिशफ़ा को परेशान करने वाली बच्ची बताते हुए कहा, “थोड़ी शर्म करो।”
इस तरह Bigg Boss 20 का 12वां एपिसोड इमोशनल ड्रामा, कैप्टेंसी टास्क और तीखी बहसों से भरपूर रहा।