एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) को सिनेमाघरों में आए 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश में प्रवेश कर चुकी है और इसकी रफ्तार धीमे होने का नाम नहीं ले रही।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह तमिल एक्शन फिल्म, अपनी पिछली कड़ी ‘जेलर’ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई को बहुत पहले पीछे छोड़ चुकी है। अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर की थी धांसू ओपनिंग
मूवी में एस. जे. सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना मेनन जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 37.10 करोड़ रुपये हुई।
इसी के साथ ही पहले हफ्ते के लिए इसने भारत में कुल 334.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसका कुल घरेलू कलेक्शन 95.55 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का तीसरा हफ्ता 9.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ।
वहीं 18वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से भारत में इसकी कुल घरेलू कमाई 446.19 करोड़ रुपये हो गई है।
800 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
इस तरह भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 522.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला जहां जेलर 2 ने 270.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दुनियाभर में कुल 790.85 करोड़ रुपये की कमाई की।