Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ के घर का माहोल इस वक्त पूरी तरह से गरमाया हुआ है। इस शो ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब हर किसी को इस वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि वीकेंड का वार पर सलमान खान पूरे हफ्ते घर में चले लड़ाई-झगड़े और कंटेस्टेंट के बर्ताव पर बात करते हैं और उनकी जमकर क्लास लगाते हैं। ऐसे में आज का वीकेंड का वार बेहद ही बवाली होने वाला है। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान का एंग्री मोड देखकर कंटेस्टेंट्स हक्के-बक्के रह गए थे। इस हफ्ते के वीकेंड के वार का प्रोमो भी आउट हो गया है। प्रोमो में सलमान, रीति तिवारी और उनकी पूरी गैंग पर बरसते नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं सलमान ने रीति को क्या कहा?
रीति पर भड़के सलमान खान
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में सलमान खान, रीति तिवारी को जमकर खरी खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। सलमान साफ शब्दों में कहते हैं कि ये अब तक का सबसे बेकार Diss था। बीते दिनों घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें यंग और काजी की टीम के बीच कॉम्पिटिशन था। दोनों टीमों को एक-दूसरे कंटेस्टेंट को Diss करना था यानी उनकी बेइज्जती (आलोचना) करनी थी। ऐसे में रीति तिवारी ने सारी हदें पार की और उन्होंने Diss के दौरान गाली भी दी। वहीं, उनकी टीम उन्हें रोकने के बजाय उन्हें और बढ़ावा देती नजर आई, जो अक्सर देखा जाता है। इस फिर क्या था, इसी बात को लेकर सलमान ने रीति तिवारी को जमकर फटकारा।
गदर काट रही ‘हनुमान अंश’, टक्कर देने आ गई ‘द वन’, ‘मिर्जापुर’ की हवा हुई टाइट
काजी जो होती जलती हैं रीति
सलमान खान ने रीति से सबसे पहला सवाल किया कि वो काजी से न सिर्फ जलती हैं, बल्कि उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर भी हैं। इस पर रीति जवाब देती हैं कि जलती तो मैं बिल्कुल भी नहीं हूं, मुझे ये एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं। इसके बाद सलमान बोलते हैं कि तुमने जो किया वो सही था। इस पर रीति ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा, उनका इरादा और मतलब गलत नहीं था, लेकिन भाईजान ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने रीति से यह भी कहा कि उन्होंने बेइज्जती की सारी हदें पार कर दीं।
‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान, बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड
फिर सलमान निशाने पर आए आसिफ खान
इसके बाद आप प्रोमो में देख सकते हैं कि सलमान खान कहते हैं कि आप लोगों को ये नहीं लगा कि ये डिसरिस्पेक्ट की सारी लाइन क्रॉस कर गईं। आप लोग चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं। इसके बाद सलमान, गुस्से में आसिफ खान से पूछते हैं, कहां गई आपकी अक्ल ? अगर आपकी बहन के ऊपर ये Diss होता और इसे कोई और करती तो करने देते आप?
रीति ने जमकर मचाया था बवाल
दरअसल, बीते बुधवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में माही विज और आम्रपाली की टीम के एक-एक सदस्य को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था। ऐसे में सभी ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, लेकिन एक हद में रहकर। लेकिन रीति तिवारी ने एक बार फिर से अपनी सारी हदें पार कर दी। रीति ने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली दी। ये देख सभी का पारा हाई हो गया है। बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने इस मामले को संभाला और दोनों को अलग किया। वहीं, गुरुवार के एपिसोड में दिखाया गया कि रीति को अपनी गलती का जरा भी अहसास नहीं है, वो अभी भी खुद को सही बता रही है।
कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।