कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
जदयू कार्यालय में आज गुरुवार (22, अक्टूबर 2026) को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में आम लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस जनसुनवाई में राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि स्थानीय स्तर पर उठने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
राजद कार्यालय में बैठक का आयोजन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में आज विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनाव की तैयारियों, पार्टी की रणनीति और संगठन की भूमिका पर चर्चा होगी। एमएलसी चुनाव में राजद ने 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से कई सीटों पर विपक्ष के अलावा उसे महागठबंधन में शामिल प्रत्याशियों का भी सामना करना पड़ेगा। इस दौरान चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के नेताओं के बीच विचार-विमर्श होगा। बैठक में आगे की रणनीति और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे निर्धारित है।
MLC चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक
भाजपा कार्यालय में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा करना है। एनडीए का हिस्सा होने के नाते जदयू और बीजेपी साथ में 4-4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। एमएलसी चुनाव के लिए कल शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान होना है।
जदयू ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को टिकट दिया है। भाजपा ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और कोशी स्नातक से डॉ एन. के को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव के अलावा मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन विस्तार एवं सरकार की विकास योजनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार, दो दरिंदे गिरफ्तार, टेम्पो जब्त