Bihar Morning News : सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक, निगम का एनएसई लॉन्चिंग कार्यक्रम


कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

सम्राट कैबिनेट की बैठक

बिहार में आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के दौरान राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

निगम का एनएसई लॉन्चिंग कार्यक्रम

पटना नगर निगम की ओर से आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर एनएसई लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस अवसर पर पटना नगर निगम की नई पहल और शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में आज सुबह 11 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री मौजूद रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। जनसुनवाई के दौरान फरियादी अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे। संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों को राहत पहुंचाना है।



Source link

Related posts

CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

MP Morning News: दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान, दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ फिर होगी शुरू, ‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर GIS, जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता