Home ViralBoderwar Health Center News: Viral Fever, Cough, Cold Treatment Update

Boderwar Health Center News: Viral Fever, Cough, Cold Treatment Update

by BollywoodNewsAndMovie


नर्वदा सिंह | बोदरवार(कप्तानगंज), कुशीनगर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोदरवार के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को करीब 70 मरीजों की जांच की गई।रविवार के सुबह से मरीजो का आना शुरू हो गया था।इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे।प्रभारी डॉ.संजय भारद्वाज ने निशुल्क पर्ची बनवाकर इन मरीजों की जांच की। वी पी,शुगर व अन्य जॉच भी निशुल्क किए गए।

जांच के बाद डॉ. भारद्वाज ने मरीजों को जरूरी दवाएं दीं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचने के तरीके भी बताए। डॉ. संजय भारद्वाज ने लोगों को पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पीने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि गंदे पानी और गंदगी से कई बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए घर और आसपास की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। बारिश बंद होने के बाद गड्ढों से पानी निकाल देना चाहिए।गंदे पानी में कीड़े मकोड़े और संक्रमण जनित मच्छर पैदा होते हैं।उन्होंने यह भी सलाह दी कि बुखार या खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

शनिवार को अस्पताल में कार्तिक (7), आयांश (12), शिवम (40) और आशा (48) खांसी-बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, फूलमती और मंजू ने घुटने में दर्द बताया। अंकुश के हाथ में फ्रैक्चर था और खुशी ने कान दर्द की शिकायत की।

इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, शक्ति प्रकाश सिंह, शमीउल्लाह, इम्तियाज, राकेश राव, रंजना राय, मेवा देवी, अनीता आर्या और गिरधारी जैसे स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। उन्होंने मरीजों की जांच और इलाज में सहयोग किया।



Source link

You may also like

Leave a Comment