Home Morning News (खास खबरें)Bokaro News: मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, नशेड़ी ने पत्थर से सिर कूचा

Bokaro News: मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, नशेड़ी ने पत्थर से सिर कूचा

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bokaro News: बोकारो में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. आरोप है कि एक युवक ने उनसे पैसे मांगे. मना करने पर पत्थर से सिर पर हमला कर दिया. घटना सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है. आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, नशेड़ी ने पत्थर से सिर कूचाZoom

बोकारो में बुजुर्ग की हत्या.

बोकारोः झारखंड के बोकारो से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. सुबह तड़के 5:15 बजे उनके सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई. आरोप है कि एक सनकी युवक ने उनसे जबरने पैसे मांगे. मना करने पर पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर डाली. आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. छानबीन की जा रही है.

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे बुजुर्ग
मामला हरला थाना इलाके में सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास का है. जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई. घटना शनिवार अहले सुबह करीब 5:15 बजे की है. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने नशा करने के लिए रिटायर्ड सेल कर्मी बुजुर्ग भरत सिंह से पैसे मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपी ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

नशेड़ी है आरोपी
मृतक के बेटे के आवेदन पर हरला थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को सेक्टर-9 के वैशाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर, खून लगा शर्ट, कंबल, मृतक का मोबाइल और टूटा चश्मा भी जब्त किया है. बीएसपी ने बताया कि आरोपीय नशे का आदी है जिस कारण इस घटना को अंजाम दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
परिवार ने बताया कि भरत सिंह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से रिटायर्ड थे. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन तभी रास्ते में आरोपी ने उनकी हत्या कर दी. घटना से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

About the Author

authorimg

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment