Home Box OfficeBox Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में 24वें दिन भी वही ठसक, निकाली ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ की अकड़ – udta teer box office collection day 3 drishyam 3 day 24 hanuman ansh prahaar nayyi navelli sunday business

Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में 24वें दिन भी वही ठसक, निकाली ‘उड़ता तीर’, ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ की अकड़ – udta teer box office collection day 3 drishyam 3 day 24 hanuman ansh prahaar nayyi navelli sunday business

by BollywoodNewsAndMovie


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ में रविवार को उछाल दिखी और वहीं ‘दृश्यम 3’ भी 24वें दिन अपने बहाव में ही दिखी। वहीं पिछले 10 दिनों से चल रही ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

Drishyam 3 Box Office Day 24 Vs Udta Teer Box Office
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24वां दिन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ में कहानी एक ऐसे जासूस की है, जो भारत आता तो है उसे तबाह करने के लिए लेकिन ये पाकिस्तान के लिए उड़ता तीर साबित हो जाता है। उड़ता तीर एक ऐसी स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसमें ह्यूमर के साथ देशभक्ति की कहानी को बड़ी चालाकी से मिलाई गई है। फिल्म की कमाई में तीसरे दिन यानी रविवार को उछाल भी दिखी। वहीं साल 2015 का पुराने मर्डर केस से जुड़ी ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन अपने परिवार को कानून और पुलिस के शिकंजे से बचाने के लिए पूरा दिमाग लगा रहा। इन फिल्मों के अलावा 10 दिन पहले रिलीज हुई ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ आपस में ही भिड़ती दिख रही है।

‘उड़ता तीर’ की ये कहानी पाकिस्तान से शुरू होती है , जहां आतंकवादी अजहर मकसूद यानी मुकुल देव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदला लेने की धमकी देता है। इंटेलिजेंस इनपुट बताते हैं कि वह बॉर्डर पार कर चुका है और भारत में कहीं है। पाकिस्तानी जासूस बिलाल के भारत पहुंचने की ये कहानी कॉमेडी और स्पाई प्लॉट से भरी है जिसमें जबरदस्त मनोरंजन भी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना से लेकर राम कपूर, राहुल बोस, सारा अली खान जैसे कलाकारों ने शानदार काम किया है। हालांकि, कमाई की रफ्तार रविवार को बढ़ी है लेकिन फिल्म को जिस तरीके की ओपनिंग मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिल पाई है।

‘उड़ता तीर’ ने रविवार को कितनी कमाई की

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने तीसरे दिन ₹8.10Cr की कमाई की है। 6,020 शोज़ के साथ फिल्म को करीब 361,245 फुटफॉल मिले हैं। इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल मिलाकर ₹19.45Cr की कमाई की है। वहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने ₹1.75 Cr की कमाई की है जो तीन दिनों में कुल मिलाकर ₹1.75 Cr हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब ₹27.58 Cr के करीब है, जो आयुष्मान की टॉप 5 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड की तुलना में काफी कम है।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी

वहीं ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की बात करें तो फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर है जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब तक सिनेमाहॉल में अपना जादू चल रही है। फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि साल 2015 का पुराना मर्डर केस हमेशा के लिए बंद होने वाला है लेकिन मृत लड़के सैम के माता-पिता(मीरा देशमुख और महेश देशमुख) हार नहीं मानते हैं और वे नए क्राइम ब्रांच अधिकारी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) के पास पहुंचते हैं और केस को फिर से खुलवाते हैं। एक बार फिर विजय सालगांवकरअपने परिवार को कानून और पुलिस के शिकंजे से बचाने के लिए अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करता है।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कमाई कितनी

इस फिल्म की कमाई में 24वें दिन उछाल दिखी और इसने ₹3.00Cr की शानदार कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक ₹368.90Cr कमाए हैं। वहीं विदेशों में भी फिल्म ने बम्पर कमाई की है जो करीब ₹130.50 Cr के करीब हो गई है। वहीं 24 दिनों में ये फिल्म वर्ल्डवाइड तेजी से 600 करोड़ के करीब तेजी से पहुंचते हुए अब तक लगभग ₹572.45 Cr की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ ये फिल्म अजय देवगन की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बन चुकी है।

अजय देवगन की ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में

1. दृश्यम 3: द कंक्लूजन (2026) – ₹572 करोड़ से अधिक

2. सिंघम अगेन (2024)

3. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020) – ₹279 करोड़ से अधिक

4. गोलमाल अगेन (2017) – ₹205 करोड़ से अधिक

5. दृश्यम 2 (2022) – ₹345 करोड़ से अधिक

‘नई नवेली’ ने 10वें दिन कितनी कमाई की

वहीं करीब 80 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के रविवार के कलेक्शन की अभी भी इंतजार है। अग बात ‘नई नवेली’ की करें तो इस फिल्म ने 95 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक करीब ₹24.60Cr का कलेक्शन देसी बॉक्स ऑफिस पर किया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म ₹32.31 Cr का कलेक्शन कर चुकी है।

‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑ उज्ज्वल निकम’ की कमाई

इन फिल्मों के अलावा 26 /11 के आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले सरकारी वकील उज्जवल निकम पर बनी फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ को रिलीज हुए 10 दिन गुजर गए हैं। इस फिल्म ने 10वें दिन ₹1.20Cr की कमाई की है जो अब कुल मिलाकर ₹20.10Cr हो गई है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹26.78 Cr तक ही पहुंच पाई है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें