विदेशों में ‘द पैराडाइज’ की कितनी हुई कमाई?
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने सिर्फ छह दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को मूवी ने 4.40 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 150.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अब यह 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने कितनी की कमाई?
‘द वन’ के साथ ही हॉलीवुड मूवी ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने भी सिनेमाघरों ने दस्तक दी थी। 7 साल बाद मार्वल की यह फिल्म थिएटर में नए ट्विस्ट के साथ वापस आई है, लेकिन इसे पहले जितना प्यार नहीं मिल रहा। फिल्म ने बीते दिन 2.50 करोड़ का ही बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल बिजनेस 27.30 करोड़ रुपये हो गया है।




