Home Box OfficeBox Office: नीम करोली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन ‘दंगल’ को भी पटका, ‘मिर्जापुर’ भी सामने नतमस्तक – hanuman ansh box office collection day 45 dangal was beaten mirzapur and haiwan business on sunday

Box Office: नीम करोली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन ‘दंगल’ को भी पटका, ‘मिर्जापुर’ भी सामने नतमस्तक – hanuman ansh box office collection day 45 dangal was beaten mirzapur and haiwan business on sunday

by BollywoodNewsAndMovie


बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चमत्कार ने सबको हैरान कर दिया है। इस फिल्म ने 45वें दिन भी बम्पर कमाई की है और इसके कलेक्शन ने भारत की अब तक की सबसे टॉप फिल्म ‘दंगल’ को पछाड़ दिया है। वहीं ‘मिर्जापुर’ और ‘हैवान’ का भी हाल जान लें।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 45 Dangal
हनुमान अंश ने टॉप फिल्म दंगल को पछाड़ा
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से सबसे ऊपर मौजूद ‘दंगल’ को भी 45वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ दे दी है। वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने रविवार को ना के बराबर कमाई की है। वहीं 17 दिन पहले रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ ने ‘हनुमान अंश’ की तुलना में रविवार को आधी से भी कम कमाई की है।

‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते हैं। कहा जाता है कि जब पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा फर्रुखाबाद के गांव नीब करौरी में साधना में रत थे, तब उन्हें हनुमानजी के साक्षात दर्शन हुए। तब से बाबा का नाम नीब करोरी महाराज पड़ गया और आज भी उन्हें नीब करौरी बाबा या नीम करोली बाबा के नाम से ही जाना जाता है।

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। विशाल इससे पहले 2013 में ‘वॉर्निंग’ फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म में चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है। इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के गानों ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। खास तौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ और ‘पावर्ती’ गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है। ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने को 25 साल के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है। फिल्म का ‘पार्वती’ गाना भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है।

ये फिल्म 8वें दिन फ्लाॉप करार दे दी गई थी

कलेक्शन की बात करें तो बताया जाता है कि महज 355 शोज़ के साथ रिलीज हुई ये फिल्म 8वें दिन फ्लाॉप करार दे दी गई थी। हालांकि, मेकर्स ने हार नहीं मानी और डटे रहे। आखिरकार 17वें दिन जाकर बाजी पलटी। मुश्किल से कुछ लाख कमा पाने वाली इसे फिल्म पहले बार करोड़ में कमाई की और ₹2.20Cr का कलेक्शन किया। सिर्फ 2 करोड़ की लगात से बनाई गई ये फिल्म आज 200 करोड़ पार जा चुकी है।

‘हनुमान अंश’ ने सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म को दी पछाड़

Sacnilk की रिपोर्ट की बात करें तो इस फिल्म ने 45वें दिन ‘दंगल’ की कमाई को भी पछाड़ दिया है। जबकि ‘दंगल’ ने चीन में हुई कमाई की बदौलत ₹ 10.48 Cr की कमाई की थी। वहीं ‘हनुमान अंश’ ने केवल भारत की मिट्टी पर 45वें दिन ₹13.75Cr की कमाई कर डाली है। वहीं फिल्म ने विदेशों में ₹1.50 Cr का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने भारत में अब तक ₹271.88Cr का नेट कलेक्शन किया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब ₹347.05 Cr की कमाई कर ली है।

‘हैवान’ की बात करें तो फिल्म उम्मीद से खराब प्रदर्शन कर रही

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो फिल्म उम्मीद से खराब प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रहस्य, खतरे और रोमांच से भरी एक खतरनाक विलन वाली दुनिया को दिखाती है। ‘हैवान’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ ने महज ₹1.10 की कमाई रविवार को की है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज का बड़े पर्दे का रूपांतरण

क्राइम-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लोकप्रिय क्राइम-एक्शन वेब सीरीज का बड़े पर्दे का रूपांतरण है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रविकिशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने की₹5.00Cr की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने17वें दिन यानी तीसरे रविवार को ₹5.00Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹215.70Cr की कमाई कर ली है। वहीं इस फिलम ने ₹308.84 Cr का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें