Home Box Officeसंडे को ‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का रिकॉर्ड, जानें- ‘मिर्जापुर’, ‘दायरा’, ‘वाइब’ और ‘इरुमुडी’ का हाल, Bollywood Hindi News

संडे को ‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा पिछले 6 दिनों का रिकॉर्ड, जानें- ‘मिर्जापुर’, ‘दायरा’, ‘वाइब’ और ‘इरुमुडी’ का हाल, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Sunday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई शानदार फिल्में अपना जवाल दिखा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ बिग बजट फिल्में तो वहीं दूसरी तरफ लो बजट फिल्में मौजूद हैं। ऐसे में इस शुक्रवार को दो और नई फिल्मों ने दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ हैं। वहीं, अब पिछले हफ्ते अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ रिलीज हुई। वहीं, आज करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज हो गई है। कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

वीकेंड पर भी सुस्त रही ‘दायरा’

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को जितनी बेसब्री से इंतजार था इसने उतना ही निराश किया। ओपनिंग डे पर ‘दायरा’ ने भारत में 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रविवार का भी इसे ज्यादा फायदा नहीं मिला। Sacnilk के अनुसार, संडे को इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 4.50 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

सोहेल की ट्रोलिंग पर आग बबूला हुए सलमान, कहा- पहले अपनी शक्ल-जिस्म देखो

तीन दिनों में वाइब ने की इतनी कमाई

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को इसने फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए। Sacnilk के अनुसार, ‘वाइब’ ने तीसरे दिन 3.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 7.45 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने रविवार यानी 45वें दिन 13.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

Netflix Trends: 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल

क्या रहा ‘मिर्जापुर’ का संडे कलेक्शन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। ऐसे में अब इसके रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 17वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 5.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 302.19 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें:

इस कंटेस्टेंट पर फूटा सलमान का गुस्सा, कहा- ये बदतमीज है, इसे बाहर करो…

‘इरुमुडी’ ने बढ़ाई रफ्तार

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे हफ्ते इसने 24.70 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथा हफ्ते 11.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 31वें दिन 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 188.90 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 240.13 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment