Box Office: 50 दिन बाद भी गदर काट रही ‘हनुमान अंश’, टक्कर देने आ गई ‘द वन’, ‘मिर्जापुर’ की हवा हुई टाइट, Bollywood Hindi News


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है।

Friday Box Office Report: मूवी लवर्स के लिए इस वक्त थिएटर में फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर कई जबरदस्त फिल्में अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ पहले से मौजूद थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

द वन ने पहले दिन की शानदार कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, इसने शुक्रवार को 8.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.6 करोड़ हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को छापे इतने

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म ने सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार यानी 50वें दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 291.53करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 372.20 करोड़ रुपये हो गया है।

‘मिर्जापुर’ ने छापे करोड़ों

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।’मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 55.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, फिल्म ने तीसरा हफ्ता भी पूरा कर लिया है। मूवी ने तीसरे वीक 19.55 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, 22वें दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 1.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 223.80 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 324.44 करोड़ हो गया है।

कुणाल खेमू की वाइब

कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी ‘वाइब’ 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना करीना कपूर की ‘दायरा’ से हुई। बता दें कि कुणाल की पिछली डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को ऑडियंस से खूब प्यार मिला था। ऐसे में अब वो ‘वाइब’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ओपनिंग डे पर ‘वाइब’ ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फर्स्ट वीक वाइब ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म ने 0.85 करोड़ कमाए। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 12.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

Related posts

प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर

सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ ने की अच्छी शुरुआत, साल 2026 की 33 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े

‘सीता-राम’ की गूंज के साथ 50 दिन से बॉक्स ऑफिस पर कायम ‘हनुमान अंश’, 1 Cr से कम ओपनिंग, अब 381 करोड़ के पार