Box Office Collection: ‘Drishyam 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ‘Prem Keetanu’ ने किया निराश, जानें सभी फिल्मों का कलेक्शन


Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी. फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की. वहीं, ‘प्रेम कीटाणु’ का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी. दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ और अन्य फिल्मों का सफर भी जारी रहा. जानिए शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट.

Shah Rukh Khan On Smit Machchhar: शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार के जज्बे की तारीफ, कहा- ‘देश को आप पर गर्व है…’

‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन किया शानदार कलेक्शन

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3 द कन्क्लूजन’ ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी. छुट्टी का फायदा फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा.

‘प्रेम कीटाणु’ के कलेक्शन ने किया निराश

वीर पहाड़िया और आफिया सैयद स्टारर फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ भी कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही. फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद के अलावा अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 20: ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर Salman Khan ने Qazi Touqeer को लगाई फटकार, कहा- ‘सही राह चुनिए’

‘वन’ ने किया इतना कलेक्शन 

25 सितंबर को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी है. फिल्म ने गुरुवार को 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन आठवें दिन यानी शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर 3.40 करोड़ रुपये रह गया. फिल्म अब तक देशभर में 57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है.

Drishyam The Conclusion: करण जौहर ने ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को कहा लाजवाब, फिल्ममेकर ने की अजय देवगन और जयदीप अहलावत की तारीफ

‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में आई गिरावट

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का सिलसिला लगातार जारी है. फिल्म ने गुरुवार को 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद शुक्रवार को 57वें दिन इसने 2.35 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, एक दिन पहले के मुकाबले कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज हुई है. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 319.73 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 417.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार हुई धीमी

‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर धीमा पड़ता दिखाई दे रहा है. गुरुवार की 71 लाख रुपये के कलेक्शन  के बाद शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 19 लाख रुपये का कारोबार किया. 29वें दिन की इस कलेक्शन  के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 229.67 करोड़ रुपये हो गया है.

Reporting Live Trailer: सच की तलाश में निकलीं परिणीति चोपड़ा, ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Frequently Asked Questions

Q1. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन कितनी कलेक्शन किया?  (How much did Drishyam 3: The Conclusion earn on its opening day?)

Ans. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन दमदार कलेक्शन किया.

Q2. ‘प्रेम कीटाणु’ का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहा? (What was Prem Keetanu’s opening day collection?)

Ans. वीर पहाड़िया और आफिया सईद की ‘प्रेम कीटाणु’ ने पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

Q3. ‘हनुमान अंश’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है?(What is the total collection of Hanuman Ansh?)

Ans. ‘हनुमान अंश’ का इंडिया नेट कलेक्शन 319.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 417.01 करोड़ रुपये है.

Q4. ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने अब तक कितनी कलेक्शन किया  है? (How much has The One: Force of the Forest collected so far?)

Ans. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का इंडिया नेट कलेक्शन 57 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

Q5. इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में चर्चा में हैं? (Which movies are currently making headlines at the box office?)

Ans. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’, ‘प्रेम कीटाणु’, ‘हनुमान अंश’ और ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग रफ्तार से  कलेक्शन कर रही हैं.

Tags : Box Office Report | box office review | The Vvaan Movie | drishyam 3 collection | Drishyam The Conclusion | Drishyam The Conclusion Trailer | Drishyam The Conclusion Movie Review 



Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

58वें दिन भी करोड़ों में खेल रही Hanuman Ansh, शनिवार को नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से हुई धनवर्षा

16 की उम्र में की थी पहली फिल्म, शक्ल-सूरत का उड़ता था मजाक, अब बॉक्स ऑफिस के नए ‘किंग’ बने अजय देवगन