‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कमाई अब लाखों में उतर आई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। आज खबर लिखे जाने तक इसने 65 लाख की कमाई की है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 371.85 करोड़ हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे 400 करोड़ की ओर बढ़ रही है।
‘नई नवेली’ भी लाखों में कमा रही
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ भी प्रहार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। ये भी अब लाखों में ही सिमट गई है। आज इसने महज 20 लाख की कमाई की है। इसके साथ 13 दिनों में इसने कुल 25.50 करोड़ की कमाई की है।
‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के छठवें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 27.94 करोड़ हो गया है।