Jailer 2 Box Office Day 14: 450 करोड़ के करीब पहुंची ‘जेलर 2’, बुधवार को भी चला रजनीकांत का जादू, Bollywood Hindi News


‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मूवी 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। ‘जेलर 2’साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।  

Jailer 2 Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को बॉक्स ऑफिस का बादशाह माना जाता है। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हैं। ऐसे में रजनीकांत एक बार फिर से अपनी हालिया रिलीज एक्शन ड्रामा ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। रजनीकांत के फैंस भी उनकी ‘जेलर 2’ को काफी पसंद कर रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मूवी 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। ‘जेलर 2’साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। वहीं, अब हर किसी को रजनीकांत की फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन का इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया?

जानें कैसा रहा ‘जेलर 2’ का 14वां दिन

‘जेलर 2’को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी में रजनीकांत की एक्टिंग की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 14वें दिन 6.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में ‘जेलर 2’ का अबतक का टोटल 423.00 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें ‘जेलर 2’ का कलेक्शन

वीक 1 334.35 करोड़ रुपये
डे 9 14.50 करोड़ रुपये
डे 10 24.15 करोड़ रुपये
डे 11 25.70 करोड़ रुपये
डे 12 9.45 करोड़ रुपये
डे 13 8.30 करोड़ रुपये
डे 14 6.55 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 423.00 करोड़ रुपये

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

तमिल 293.60 करोड़ रुपये
तेलुगु 80.30 करोड़ रुपये
हिंदी 42.65 करोड़ रुपये
कन्नड़ 6.45 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Report: ‘रणबाली’ ने चटाई ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ को धूल, जानें- ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ का हाल, Bollywood Hindi News

एडवांस बुकिंग में Ramayana का शानदार कलेक्शन, बिकीं 2.77 लाख टिकट; टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड?