Box Office Report: ‘रणबाली’ ने चटाई ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ को धूल, जानें- ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ का हाल, Bollywood Hindi News


16 अक्टूबर का दिन बेहद खास था। इस दिन एक साथ तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं थीं। इस लिस्ट में ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ शामिल हैं।

Wednesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए 16 अक्टूबर का दिन बेहद खास था। इस दिन एक साथ तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं थीं। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ शामिल हैं। वहीं, पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ मौजूद थी। वहीं, अब आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में इन सभी फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों के बुधवार के कलेक्शन और जानते हैं किसने किसको मात दी।

विजय-रश्मिका की ‘रणबाली’

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद ये दोनों अब ‘रणबाली’ में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। ऐसे में अब ‘रणबाली’ के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। ‘रणबाली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में अब इसके 13वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रणबाली’ ने मंगलवार को 0.96 लाख रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रणबाली’ का अबतक का टोटल 56.31 करोड़ रुपये हो गया है।

राजकुमार राव की ‘प्रहार’

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी 16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये एक लीगल ड्रामा और डॉक्यूड्रामा मूवी है, जो सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलाने जैसी ऐतिहासिक मुकदमों की अदालती लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। ‘प्रहार’ के ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ‘प्रहार’ 0.27 लाख रुपये की कमाई की है। भारत में ‘प्रहार’ का अबतक का टोटल 21.27 करोड़ रुपये हो गया है।

यामी गौतम की ‘नई नवेली’

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई है। इस मूवी में यामी के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवर और आदिनाथ एम. कोठारे लीड रोल में हैं। बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘नई नवेली’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ऐसे में अब ‘नई नवेली’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘नई नवेली’ ने 13वें दिन 0.22 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘नई नवेली’ का अबतक का टोटल 25.52 करोड़ रुपये हो गया है।

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों स्टार की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्में आयुष्मान ने हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। वहीं, सारा ने भी निराश नहीं किया। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन ‘उड़ता तीर’ ने 4.10 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़, तीसरे दिन 8.20 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.20 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 3.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, फिल्म के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ ने 6वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘उड़ता तीर’ का अबतक का टोटल 28.65 करोड़ रुपये हो गया है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने 27वें दिन 0.90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘नई नवेली’ का अबतक का टोटल 372.10 करोड़ रुपये हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Box Office Collection Jailer 2 Maintains Strong Hold Udta Teer Earns Well Prahaar And Nayyi Naveli Struggle – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Box Office Day 14: 450 करोड़ के करीब पहुंची ‘जेलर 2’, बुधवार को भी चला रजनीकांत का जादू, Bollywood Hindi News

एडवांस बुकिंग में Ramayana का शानदार कलेक्शन, बिकीं 2.77 लाख टिकट; टूटेगा ‘पुष्‍पा 2’ का रिकॉर्ड?