Box Office Collection Jailer 2 Sees Major Drop Udta Teer Slows Down Prahaar And Nayyi Naveli Struggle – Entertainment News: Amar Ujala




इस वीकएंड के बाद ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’, ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। यहां तक की अब कुछ फिल्मों की कमाई लाखों में गिर गई है। जानिए इन सभी फिल्मों का आज का कलेक्शन। 





2 of 4

प्रहार-नई नवेली
– फोटो : सोशल मीडिया


‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ का बुरा हाल 

यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ को रिलीज हुए अभी महज 19 दिन ही हुई हैं। लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई कुछ दिनों पहले ही लाखों में गिर गई है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफर काफी खराब रहा।

‘प्रहार’ ने आज खबर लिखे जाने तक 16 लाख की कमाई की है। वहीं ‘नई नवेली’ ने आज मंगलवार को 13 लाख कमाए हैं। इसके साथ ‘प्रहार’ का टोटल कलेक्शन 23.60 करोड़, तो वहीं ‘नई नवेली’ का टोटल 27.02 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। 


3 of 4

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ भी लड़खड़ाई 

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन भी अब लाखों में गिर गया है।
  • फिल्म ने आज मंगलवार को 87 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 44.32 करोड़ हो गया है।
  • अब फिल्म काफी धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही है। 


4 of 4

जेलर 2
– फोटो : यूट्यूब


‘जेलर 2’ की भी रफ्तार हुई धीमी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए करीब 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के 3 हफ्तों में जबरदस्त कमाई की थी। अब वीकएंड के बाद इसकी कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 1.98 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 461.68 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ फेम सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी; मांगी ये दुआ




Source link

Related posts

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

तमिलनाडु में सुबह 6 बजे खुल जाएंगे थिएटर, रात ढाई बजे तक होगी 6 फिल्मों की स्क्रीनिंग, CM Vijay का बड़ा फैसला – cm vijay approves 6 am shows in tamil nadu diwali releases movies get box office boost

Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले महाधमाका, कमाई 100 करोड़ से इंचभर दूर, टली ‘गॉडजिला’ की रिलीज डेट