Bigg Boss 20:’मुझे पैसे नहीं…’ लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों रिश्तों और बयानों को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी कंटेस्टेंट के कमेंट्स तो कभी कैमरे पर उनकी ओछी हरकतें चर्चा में बने रहे।

अब ऐसी ही एक वजह माही विज (Mahhi Vij) के लिए परेशानी का सबब बन गई। ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज को रोते हुए देखा गया। शो में उन्हें लेकर जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, उस पर सवाल उठाते हुए वह काफी भावुक हो गई।

माही को लगता है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, इसलिए वह अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी।

लव गिल की मां ने क्या दिया मैसेज?

प्रोमो की शुरुआत घर में लव गिल की मां के एक मैसेज से होती है। पंजाबी में बात करते हुए, वह माही से कहती हैं कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए था, क्योंकि माही उनकी उम्र की ही हैं। हालांकि, माही को मैसेज का बाकी हिस्सा समझ नहीं आता।

वह लव से पूछती हैं कि उनकी मां ने क्या कहा। लव जवाब देती हैं कि उनकी मां ने कहा कि अगर स्काउट न होता, तो मैं इसे नंगा कर देती। हालांकि लव कहती हैं कि उनकी मां ने उस खास शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।

माही गिल की आंखों में क्यों आ गए आंसू?

बाद में, माही इमोशनल होकर कहती हैं कि मुझे बस यही लग रहा है कि मुझे ही ऐसे ट्रीट किया जा रहा है। अगर यही सीन है तो मैं शो जारी नहीं रखूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए। फिर आंखों में आंसू लेकर वह बातचीत से दूर चली जाती है।

बाद में वह बाथरूम में चली जाती हैं और कहती हैं कि मुझे ही हर चीज के लिए टारगेट किया जा रहा है। मेरी भी फैमिली है जो मुझे बाहर देख रही है। वहीं अरिश्फा खान उन्हें संभालने की कोशिश करती दिखीं।

उनके इस बयान के बाद दर्शकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या माही सच में बिग बॉस का घर छोड़ देंगी या फिर यह गुस्सा कुछ समय बाद शांत हो जाएगा इसका जवाब आज आने वाले एपिसोड में दर्शकों को मिलेगा।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 Promo: लव गिल की मां की बात सुन, भड़की माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी, ‘मुझे पैसे भी नहीं चाहिए’

Bigg Boss 20 Nov 3 : मां-पापा की बातें सुन मनीष से बोले काजी- ये गलत किया, लव की मां ने माही के खिलाफ कही बातें – bigg boss 20 episode 59 written update in hindi 03 november family messages leave housemates in tears

बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा