Box Office Collection The Vvan Crosses Rs 50 Crore Check The Paradise Mirzapur And Other Films Earnings – Entertainment News: Amar Ujala


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ और नानी स्टारर ‘पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इनके अलावा ‘हनुमान अंश’ और ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 




2 of 6

मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल बेहाल 

  • अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं और अब ये फिल्म कमाई के मामले में आखिरी सांसें गिन रही है।
  • आज गुरुवार को इसने महज 34 लाख की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 229.24 करोड़ हो गया है। 


3 of 6

हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया


‘हनुमान अंश’ अब भी रेस में मौजूद

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 56 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। रिलीज होने के इतने दिनों के बावजूद फिल्म ने अपना दबदबा कायम रखा है। आज फिल्म ने गुरुवार को 1.94 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म ने टोटल 316.42 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 


4 of 6

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
– फोटो : सोशल मीडिया


‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई 

  • मार्वल मूवी ‘एवेंजर्स-एंडगेम’ 7 साल बाद ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ नाम से फिर से री-रिलीज हुई है।
  • इस बार भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
  • फिल्म ने आज 1.25 करोड़ की कमाई की है।
  • वहीं इसका 7 दिनों में टोटल कलेक्शन 30.60 करोड़ हो गया है। 


5 of 6

फिल्म ‘द पैराडाइज’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani


‘द पैराडाइज’ की शानदार शुरुआत

साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इसने महज 7 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। आज फिल्म ने 8वें दिन 2.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इसका टोटल कलेक्शन 106.94 करोड़ हो गया है। 




Source link

Related posts

बिहार में चप्पल उतारकर The Vvaan देखने गए लोग, थिएटर के बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक

क्या ‘हनुमान अंश’ की वजह से ‘मिर्जापुर द मूवी’ को हुआ घाटा? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी – Did Hanuman Ansh affect Mirzapur box Office collection Director Gurmmeet Singh responds tmovg

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई तय, एडवांस बुकिंग में जमकर छाप रही नोट