CG Morning News : कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें अन्य खबरें


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे वे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे वे नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे, जहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

रायपुर में आज भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भाजपा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रायपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भूपेश बघेल पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला गांव पहुंचेंगे। यहां वे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद कुर्मी एकता सम्मेलन में शामिल होंगे। अपने दौरे के अगले चरण में भूपेश बघेल खरौद गांव पहुंचकर रतनपुरिहा यादव समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। वहीं, जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ नगर पंचायत में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। भूपेश बघेल के इस दौरे को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

आत्मानंद संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर-शीट आज होगी जारी

रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की आंसर-शीट 5 नवंबर को जारी होगी। अभ्यर्थी 8 नवंबर दोपहर 12 बजे तक आंसर-शीट पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति कर सकेंगे।इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर यह राशि अभ्यर्थी को वापस कर दी जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, 26 विषयों के संविदा पदों के लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 34,604 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 28,535 परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह कुल उपस्थिति 82.46% रही।

NMMSE परीक्षा की तारीख बदली

रायपुर। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026-27 की तारीख बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर की जगह 3 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, मंडल ने पहले इस परीक्षा के आयोजन के लिए 12 दिसंबर 2026 की तारीख तय की थी। इसी दिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से CTET परीक्षा भी आयोजित की जा रही थी। CTET की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न केंद्रों में होनी है। दोनों परीक्षाओं के एक ही समय पर होने से परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने NMMSE परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा रविवार, 3 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें



Source link

Related posts

MP Morning News: इंदौर जाएंगे सीएम, दिवाली से पहले ही घुटा दम, स्वामित्व योजना में 15.98 लाख से ज्यादा रजिस्ट्री पूरी, कलेक्टरों को सख्त निर्देश, राजधानी में सफाईकर्मी नहीं उठा रहे कचरा

Morning News Brief: यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी; सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत

Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या