MP Morning News: इंदौर जाएंगे सीएम, दिवाली से पहले ही घुटा दम, स्वामित्व योजना में 15.98 लाख से ज्यादा रजिस्ट्री पूरी, कलेक्टरों को सख्त निर्देश, राजधानी में सफाईकर्मी नहीं उठा रहे कचरा


MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:40 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे डेली कॉलेज पहुंचेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:20 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे समत्व में जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं शाम 5:30 बजे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे।

भोपाल में अक्टूबर से ही जहरीली हुई हवा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली से पहले ही दम घुटने लगा है। अक्टूबर से ही हवा जहरीली हो गई है। TT नगर और पर्यावरण परिसर में 26 दिन हवा असंतोषजनक रही, जिससे सांस लेना भी दूभर हो गया। ईदगाह हिल्स में 28 अक्टूबर को AQI 183 पार रहा। अक्टूबर में औसत AQI – पर्यावरण परिसर और TT नगर में 121.20, ईदगाह हिल्स में 104.17, 27 अक्टूबर को TT नगर-पर्यावरण परिसर में AQI 172, 22 दिन लगातार 100 के ऊपर रहा। निर्माण, धूल, भारी ट्रैफिक, खुले में कचरा जलाना, त्योहारी भीड़ PM10 की वजह बनी है।

स्वामित्व योजना के तहत निशुल्क पंजीयन जारी

स्वामित्व योजना के तहत 15.98 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में निशुल्क पंजीयन जारी है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार मिलेगा।

कलेक्टरों को सीएम के सख्त निर्देश

एमपी में कलेक्टरों को सीएम डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश है। खाद की किल्लत हुई तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद उर्वरक आपूर्ति में परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर और कृषि विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने कहा है। जहां-जहां कम बारिश हुई है, वहां सरकार सर्वे करवाएगी। जरूरत और पात्रता के मुताबिक किसानों को राहत राशि मिलेगी।

राजधानी में सफाईकर्मी नहीं उठा रहे कचरा

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। दीपावली से पहले शहर में जगह जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहर के 85 वार्डों में कचरा नहीं उठा है। डोर टू डोर कलेक्शन भी बंद है। 2 दिन में करीब 2100 टन कचरा जमा हो गया है। सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लगे हुए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Morning News Brief: यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी; सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत

Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 5 November 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ