Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : व्यापारियों ने की नए नोट और सिक्कों की मांग… धमतरी में आज स्थानीय अवकाश… हॉकी लीग के मैचों की छत्तीसगढ़ी में होगी भी कमेंट्री

CG Morning News : व्यापारियों ने की नए नोट और सिक्कों की मांग… धमतरी में आज स्थानीय अवकाश… हॉकी लीग के मैचों की छत्तीसगढ़ी में होगी भी कमेंट्री

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के मौके पर रायपुर समेत प्रदेशभर के देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं. मंदिरों में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान की तैयारी की गई हैं. इसके अलावा आज दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन का भी काफी महत्व है. आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर समेत अलग-अलग देवी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.

व्यापारियों ने की नए नोट औक सिक्कों की मांग

रायपुर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रायपुर शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य कार्यालय के प्रबंधक संजीव मीणा से महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की. इस दौरान उन्होंने बैंक के प्रबंधकों से नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली पूजा की त्यौहारी अवधि में मार्केट में चिल्लर की समस्याओं से परेशान व्यापारियों के लिए 5,10, 20 के सिक्के एवं दीपावली त्यौहार को देखते हुए नए करेंसी नोट उपलब्ध कराने की मांग की. जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीवास्तव ने शीघ्र कॉइन सिक्का मेला लगाने के संबंध में निर्देश जारी किए.

CG Morning News : हॉकी लीग की छत्तीसगढ़ी में भी कमेंट्री 

रायपुर. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार द्वारा लीग के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. मैदान के साथ ही जियोहॉटस्टार पर लोगों को 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रोजाना शाम 5:30 बजे से विश्व स्तरीय हॉकी के 18 रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारत की पहली आधिकारिक राज्य हॉकी लीग है, जिसे हॉकी इंडिया से मान्यता मिली है. इसमें राज्य के छह शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी शामिल होंगी. यह लीग एक लीग फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि फाइनल मैच 1 नवंबर 2026 को खेला जाएगा. लीग में भारतीय हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे, जो मुख्य आकर्षण (मार्की खिलाड़ी) के रूप में रहेंगे. इनमें ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर और चिंगलेनसाना सिंह कंगुजाम जैसे नाम शामिल हैं, जो इन छह फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे. पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ, छत्तीसगढ़ का खेल एवं युवा कल्याण विभाग टूर्नामेंट के पहले दिन महिलाओं के लिए एक प्रदर्शनी मैच (एग्जीबिशन मैच) भी आयोजित करेगा, ताकि महिला हॉकी को बढ़ावा दिया जा सके. 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारतीय हॉकी के इतिहास में एक बेहद शानदार अध्याय की शुरुआत है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के खिलाडि़यों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका देना है. लीग के सभी मैचों की जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग से लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी. रायपुर के मैदान से राज्य के खिलाडि़यों का हुनर पूरी दुनिया देखेगी. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लक्ष्य राज्य में हॉकी के माहौल को मजबूत करना, उभरते खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर पैदा करना और राज्य में इस राष्ट्रीय खेल के निरंतर विकास में योगदान देना है. “चलो रे संगी हॉकी खेलबो” टैगलाइन के साथ यह लीग छत्तीसगढ़ की खेल पहचान, क्षेत्रीय गौरव और हॉकी में बढ़ती आकांक्षाओं को रेखांकित करेगी. भारत के इस राष्ट्रीय खेल की पहुंच को और व्यापक बनाने इसके मैच जियोहॉटस्टार पर हर दिन शाम 5:30 बजे से हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध होंगे, जो देश के करोड़ो दर्शकों तक पहुंचेंगे.

महाअष्टमी पर धमतरी में स्थानीय अवकाश

धमतरी. महाअष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार को धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं. स्थानीय पर्वों एवं त्योहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए घोषित इन अवकाशों का उद्देश्य जिलेवासियों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व-त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करना है. जारी आदेश के अनुसार, पोला पर्व के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था. इसी क्रम में महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को तथा दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है. उक्त स्थानीय अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले में प्रभावशील रहेगा. हालांकि, यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment