Home ViralCM योगी के जबरा फैन ताबिश निसार की अनोखी दीवानगी, सीने पर परमानेंट टैटू गुदवाकर लिखा- ‘Next PM’; VIDEO वायरल

CM योगी के जबरा फैन ताबिश निसार की अनोखी दीवानगी, सीने पर परमानेंट टैटू गुदवाकर लिखा- ‘Next PM’; VIDEO वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, बिजनौर। युवक ताबिश निसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक हैं। उनकी दीवानगी की आलम यह है कि अब उन्होंने सीएम के नाम का स्थायी टेंटू बनवा लिया है।

नजीबाबाद शहर निवासी युवक ताबिश निसार खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन बताते हैं। ताबिश का कहना है कि योगी सरकार के काम, कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भेदभाव न होने और बेटियों की सुरक्षा से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी छाती पर स्थायी टेंटू बनवाया है।

छाती पर योगी जी का नाम लिखवाते हुए लिखा है कि नेक्स्ट पीएम, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी। ताबिश निसार अधिवक्ता हैं और नजीबाबाद के साथ बिजनौर में भी प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी है, तब से काफी सुधार हुआ है।

कुछ लोग जरूर आरोप लगाते हैं, लेकिन मुस्लिम समाज भी उनके शासन से काफी खुश है। योगी के प्रति सम्मान दर्शाने के लिए उन्होंने अपनी छाती पर उनका नाम लिखवाया है। साथ ही कहा कि आने वाले समय में वहीं देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग खूब टिप्पणी भी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लाभाथियों के घर जलाए जाएंगे दीये

बिजनौर: जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। गांवों से लेकर शहरों तक में कार्यक्रम होंगे। हर ग्राम पंचायत सचिवालय पर 100-100 दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी योजना का लाभ ले चुके पात्र के घर पर भी दीये जलाए जाएंगे। स्कूलों में भी चित्रकला आदि प्रतियोगिता होंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सेवा करते हुए उनके 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रशासन द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा किए जाएंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment