Home Viralडोनाल्ड ट्रंप ने सलाहकार नताली हार्प को किया ‘किस’? वायरल हो रही है तस्वीर, सच क्या, International Hindi News

डोनाल्ड ट्रंप ने सलाहकार नताली हार्प को किया ‘किस’? वायरल हो रही है तस्वीर, सच क्या, International Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। तस्वीर में कथित तौर पर ट्रंप अपनी सलाहकार नताली हार्प को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर असली है या फेक, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कई लोग तस्वीर को असली तो कई AI जनरेटेड बता रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान स्वतंत्र रूप से तस्वीर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इस तस्वीर को लेकर ट्रंप इंटरनेट पर निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर को ट्रंप गोल्फ कोर्स का बताया जा रहा है। धुंधली झलक के रूप में पहली बार सामने आई फोटो को लेकर दावा है कि इसमें ट्रंप और नताली एक दूसरे के करीब हैं। तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर मानो भूचाल आ गया। कुछ लोग ट्रंप और नताली के बीच की नजदीकियों का जिक्र कर उन्हें निशाना बनाने लगे। वहीं कई लोग यह तक कहने लगे कि ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप को धोखा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

पुतिन के करीबी ने उठाया था ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च, बहू ने कर दिया खुलासा

तस्वीर में क्या?

वायरल तस्वीर में एक शख्स है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही दिखता है। वह एक महिला के बेहद करीब खड़ा नजर आता है। दोनों ने गोल्फ खेलने वाले कपड़े पहने हैं। हालांकि तस्वीर में महिला का चेहरा दिखाई नहीं देता लेकिन कहा जा रहा है कि यह कोई और नहीं, बल्कि ट्रंप की करीबी नताली हार्प हैं।

क्या है सच?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीबीसी वेरीफाई ने इस तस्वीर को फेक बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोटो OpenAI मॉडल का इस्तेमाल करके बनाई गई है। कहा गया है कि एआई डिटेक्शन सॉफ्टवेयर की जांच में यह फोटो फेक साबित हुई है। वहीं एआई चैटबॉट ग्रॉक ने भी कहा है कि तस्वीर को कोई सही सोर्स नहीं है। इंटरनेट पर ट्रंप के समर्थकों ने इसे ट्रंप को बदनाम करने की साजिश भी बताई है।

ये भी पढ़ें:

ट्रंप की करीबी ‘मशीन गन’ कैरोलिन लेविट छोड़ रही हैं वाइट हाउस, क्या वजह?

क्यों ट्रंप पर उठे सवाल?

नताली हार्प को लेकर ट्रंप की नजदीकी पहले भी सुर्खियों में रही हैं। नताली को लेकर चर्चा तब शुरू हुई थी जब पिछले महीने एक अमेरिकी सांसद ने नताली को लेकर हैरतअंगेज दावा कर हलचल मचा दी थी। सीनेटर जॉन ओसॉफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा था, “जब USS लिंकन पर तैनात सैनिक युद्ध लड़ रहे हैं और देश के हथियार और तेल भंडार बर्बाद हो रहे हैं, तब राष्ट्रपति अपनी बैठकों में सोते रहते हैं।” ओसॉफ ने आगे कहा, “वह गोल्फ खेलते हैं, शेयरों की ट्रेडिंग करते हैं। उन्हें अपना काम नहीं करना है। वह अपना बॉलरूम बनाना चाहते हैं और कतर से मिले ‘फ्लाइंग पैलेस’ में नताली हार्प के साथ घूमना चाहते हैं।”

ये भी पढ़ें:

‘बस तुम ही हो’, कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप को ‘लव लेटर’ लिखने वाली नताली हार्प

कौन हैं नताली हार्प?

नताली हार्प ट्रंप की बेहद वफादार सहयोगियों में से एक मानी जाती हैं। जानकारी के मुताबिक उनका काम मुख्य रूप से ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालना है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो उनका काम सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। कहा जाता है कि वे साये की तरह हर वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ही रहती हैं। चर्चा तो यह भी है कि ट्रंप से मिलना है तो नताली से होकर ही गुजरना पड़ता है। ट्रंप एक बार अपने भाषण में भी नताली का जिक्र कर चुके हैं। वहीं नताली पहली बार तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने दावा किया कि ट्रंप की वजह से उनकी जान बच गई। एक बार उनके ट्रंप के लिए लव लेटर लिखने की खबर भी सामने आई थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment