Darbhanga News: डीएमसीएच में ट्रॉलीमैन की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, Darbhanga Hindi News


Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में ड्यूटी के दौरान आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कई कर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। बताया जाता है कि वीडियो पुराना है। हालांकि मंगलवार को वीडियो के प्रकाश में आने पर संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। प्रसारित वीडियो की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता है। वीडियो में एक ट्रॉलीमैन सर्जरी भवन के एक कोने में दो अन्य कर्मियों के साथ डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास में ट्रेटा पैक पाउच से उड़ेली गई शराब का सेवन करते दिख रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने अविलंब ट्रॉली सुपरवाइजर रमन सिंह को तलब कर वीडियो की सत्यता की जानकारी मांगी।

सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि वीडियो पुराना है। गत सोमवार को वो उनके संज्ञान में आया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने वीडियो में दिख रहे ट्रॉलीमैन को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहीं अन्य कर्मी उनके एजेंसी से संबंधित नहीं हैं।





Source link

Related posts

Ghaziabad News:मारपीट के आरोपी का फूलमाला से स्वागत का वीडियो वायरल – Video Of Assault Accused Being Welcomed With Garlands Goes Viral

Azamgarh News: युवती का वीडियो वायरल करने के आरोपी की जमानत खारिज , Azamgarh Hindi News

Shahjahanpur News:वायरल बुखार से कराह रहा है कमलनैनपुर, हर घर में एक-दो मरीज, नहीं जागे जिम्मेदार – Kamalnainpur Is Reeling From Viral Fever; There Are One Or Two Patients In Every Household, Yet The Authorities Remain Unawakened