Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी क्राइम थ्रिलर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिर 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? कोई भी सिनेप्रेमी इस सवाल को सुनते ही समझ जाएगा कि यह किस फिल्म से जुड़ा हुआ है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इसका जवाब ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में नहीं मिल पाया। दर्शकों को सच्चाई पता होने के बावजूद फिल्म का थ्रिल ही ऐसा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर सस्पेंस थ्रिलर में से एक बनकर उभरी है।

इसी कड़ी में अब फिल्म का तीसरा पार्ट दृश्यम 3 (Drishyam 3) रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘दृश्यम: द कनक्लूजन’ है। फिल्म के टाइटल से तो लगता है कि पुलिस को अपनी सूझबूझ से सालों से गुमराह करने वाले चौथी फेल विजय सालगांवकर (Ajay Devgn) की इस कहानी का अंत शायद हो गया है। लेकिन इसका पता तो फिल्म देखने के बाद ही चलेगा।

सैकनिल्क के डाटा के मुताबिक, फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग की थी और इसका असर पहले दिन के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। अजय देगवन की क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) ने पहले दिन 56.04 करोड़ रुपये के जबरदस्त कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। यह कलेक्शन 13,749 शोज और 57% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ है। संभावित रूप से यह कमाई 60 करोड़ रुपये तक जा सकती है।

इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 56.04 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 66.13 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 56.04 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 56.04 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 66.13 करोड़ रुपये

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

खास बात यह है कि यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। इसके पहले सिंघम अगेन ने 43.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं सिंघम रिटर्न्स ने 32.09 रुपये की कमाई पहले दिन की थी।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

दृश्यम: द कनक्लूजन (Drishyam: The Conclusion) एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है जो विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढाती है। पिछली फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और इसका मोहनलाल (Mohanlal) की मलयालम वर्शन ‘दृश्यम 3’ से कोई संबंध नहीं है।

इस फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत (Jaydeep Ahlawat), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है और फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजीटिव रिव्यूज और प्रतिक्रिया मिली है।



Source link

Related posts

Drishyam 3 Box Office Collection Impact The Vvaan Know Total Earning Of Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

25 साल, 10 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 672843283000 रुपये कमाने वाली हिट फिल्मों पर आएगी वेब सीरीज, 2028 में OTT पर देगी दस्तक | 25 Years Ten movies franchise that grossed 6728432830000 at box office now Fast & Furious TV Adaptation premiere on OTT in 2028

चीन में राष्ट्रीय दिवस पर बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन पार