Drishyam 3 Box Office Collection Impact The Vvaan Know Total Earning Of Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala


आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई है। इसकी वजह से सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों के कलेक्शन में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म  ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ ने कितना कलेक्शन किया है।




2 of 5

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ का कलेक्शन

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी बॉलीवुड फिल्म ‘द वन’ ने आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
  • एक हफ्ते में इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। 
  • बुधवार को इस फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 3.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.70 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी ‘दृश्यम 3’? छुट्टी का मिल सकता है फायदा, थिएटर्स में भारी भीड़


3 of 5

हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब


‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

07 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई है। कल 56वें दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ का टोटल नेट कलेक्शन 319.59 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 414 करोड़ रुपये हो चुका है।


4 of 5

द पैराडाइज
– फोटो : यूट्यूब


‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन

  • साउथ एक्टर के अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन आज यानी रिलीज के नौवें दिन घटा है। 
  • गुरुवार को इसने 3.30 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.09 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • इसका टोटल कलेक्शन 110.09 करोड़ रुपये हो गया है।


5 of 5

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन कितना कमाया?

अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 56.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह अजय देवगन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

इससे पहले अजय की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (43.70 करोड़ रुपये)  पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।  




Source link

Related posts

Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Ajay Devgn के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी क्राइम थ्रिलर

25 साल, 10 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर 672843283000 रुपये कमाने वाली हिट फिल्मों पर आएगी वेब सीरीज, 2028 में OTT पर देगी दस्तक | 25 Years Ten movies franchise that grossed 6728432830000 at box office now Fast & Furious TV Adaptation premiere on OTT in 2028

चीन में राष्ट्रीय दिवस पर बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 30 करोड़ युआन पार