अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया है. पॉपुलर फ्रैंचाइजी के इस आखिरी चैप्टर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की है. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते शानदार कलेक्शन की उम्मीद है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर रही है? साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
‘दृश्यम 3’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही काफी माहौल बना लिया जिसके चलते पहले दिन इसे बड़ी संख्या में दर्शक मिले और इसी के साथ इस पर ओपनिंग डे पर नोटों की बरसात हुई है. ये अजय देवगन के करियर की तो सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन ही गई है वहीं ये बॉलीवुड की भी 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
- बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन 66.75 करोड़ से ओपनिंग की है.
- वहीं इसकी पहले दिन की ग्रॉस कमाई 80.10 करोड़ रुपये रही है.
‘दृश्यम 3’ के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Drishyam 2 Box Office Collection Day 2)
- दृश्यम 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक 3.95 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 22.0% दर्ज की जा रही है.
- फिलहाल ‘दृश्यम 3’ का कुल कलेक्शन 70.70 करोड़ रुपये हो गया है.
| दृश्यम 3 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 2 | 3.95 करोड़ (सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन) | 22.0% |
| कुल कलेक्शन | 70.70 करोड़ रुपये |
‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन ओवरसीज में भी धमाल मचा दिया. बता दें कि इसने विदेशों में 15 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये रहा है. ये वर्ल्डवाइड अजय देवगन की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.
‘दृश्यम 3’ स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. इस फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार में कमबैक किया है. वहीं फिल्म के अन्य कलाकारों में तबू, श्रिया शरन, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने भी अपने-अपने किरदार दोहराए हैं. वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टार कास्ट में शामिल होने वाले नए चेहरे हैं.
