Drishyam 3 Day 10: रविवार को ‘दृश्यम 3’ देखने 9,32,147 लोग पहुंचे; इतना हुआ कलेक्शन, Bollywood Hindi News


बॉक्स ऑफिस पर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शानदार कमाई जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

‘दृश्यम 3’ की 10वें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म देखने के लिए 9,32,147 दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की OTT रिलीज डिटेल्स आई सामने, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

भारत में 309 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 26.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह 10 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म के कुल फुटफॉल्स यानी इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या 1.26 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

दृश्यम 3 के बाद अब पुलिस वाले का रोल नहीं करना चाहते जयदीप अहलावत, बोले-उम्मीद है बार-बार…

‘दृश्यम 3’ का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले रविवार को इसने 61 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकडेज में कमाई में गिरावट आई, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली।

– पहला दिन (शुक्रवार): 62 करोड़ रुपये

– दूसरा दिन (शनिवार): 53.50 करोड़ रुपये

– तीसरा दिन (रविवार): 61 करोड़ रुपये

– चौथा दिन (सोमवार): 21 करोड़ रुपये

– पांचवां दिन (मंगलवार): 19.50 करोड़ रुपये

– छठा दिन (बुधवार): 15.50 करोड़ रुपये

– सातवां दिन (गुरुवार): 13 करोड़ रुपये

– आठवां दिन (शुक्रवार): 14.50 करोड़ रुपये

– नौवां दिन (शनिवार): 26.50 करोड़ रुपये

– दसवां दिन (रविवार): 22.50 करोड़ रुपये

10 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये है।

दृश्यम 3 एंडिंग: जानें कैसे विजय सालगांवकर ने एक बार फिर सबकी आंखों में डाली धूल

‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड कमाई

वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के करीब है।

500 करोड़ से 20.20 करोड़ दूर

अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार करती है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए इसे करीब 20.20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे – hanuman ansh box office collection day 66 mirzapur the movie 4th sunday and the vvaan business

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दिखा Drishyam 3 का क्रेज, वीकडे पर क्राइम थ्रिलर की कमाई में आया तगड़ा उछाल

Drishyam 3 Day 10: रविवार को ‘दृश्यम 3’ देखने 9,32,147 लोग पहुंचे; इतना हुआ कलेक्शन, Bollywood Hindi News