Home Box OfficeDrishyam 3: The Conclusion X Review: हिट या फ्लॉफ? टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर

Drishyam 3: The Conclusion X Review: हिट या फ्लॉफ? टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam 3 The Conclusion

‘दृश्यम 3’ (Poster)

हैदराबाद: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ आज, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. अभिषेक पाठक की निर्देशित यह फिल्म इस लोकप्रिय हिंदी फ्रैंचाइजी का तीसरा और आखिरी चैप्टर है. हिंदी वर्जन, मोहनलाल की मलयालम फ्रैंचाइजी से पहले ही खत्म होने वाला है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक पहले दिन के शो के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों की राय सामने आ गई है.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ एक्स रिव्यूज
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शक ‘दृश्यम 3’ का रिव्यू एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म को 5 से 4 रेटिंग दी है और फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा है, ‘दृश्यम 3 उम्मीदों पर खरी उतरी है. यह फिल्म तनावपूर्ण, दिलचस्प और कई ट्विस्ट से भरी है. विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन शानदार हैं, वहीं जयदीप अहलावत फिल्म की बड़ी खासियत हैं. दृश्यम की कहानी का एक संतोषजनक अंत.’

एक यूजर ने लिखा है, ‘दृश्यम 3 का इंटरवल: जबरदस्त. मैं शर्त लगा सकता हूं कि आपने विजय सलगांवकर को एक ही समय में इतना बेबस और गुस्से में कभी नहीं देखा होगा. हर सीन में जो टेंशन पैदा की जा रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह हर मिनट और भी बेहतर होती जा रही है. अजय देवगन ज्यादा कुछ बोल नहीं रहे हैं, बस हालात पर रिएक्ट कर रहे हैं और चीजों को होने दे रहे हैं और इंटरवल से ठीक पहले का वो एक डायलॉग ही बता देता है कि हम क्लाइमैक्स के लिए तैयार नहीं हैं. बस उम्मीद है कि फिल्म का दूसरा हाफ भी पहले हाफ जितना ही अच्छा होगा.’

एक यूजर ने लिखा है, ‘दृश्यम 3 का पहला हाफ दृश्यम 2 से कहीं बेहतर है. इसमें जबरदस्त सस्पेंस और शानदार स्क्रीनप्ले है, और अजय देवगन का काम तो कमाल का है. लिखकर ले लीजिए, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी.’

एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘लोगों की प्रतिक्रिया साफ है, ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ थिएटर में धूम मचा रही है. विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन एक बार फिर छा गए हैं.’ एक ने लिखा है, ‘शुरुआती 30 मिनट तो जबरदस्त रहे, वाह, क्या शानदार शुरुआत है.’

एक अन्य ने लिखा है, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिर्फ एक कन्क्लूजन नहीं है, बल्कि यह उस फ्रैंचाइजी के लिए एक बेहतरीन नतीजा है जिसकी वह हकदार थी. स्मार्ट, रोमांचक और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म अच्छी तरह समझती है कि दर्शक ‘दृश्यम’ से क्या उम्मीद करते हैं. अभिषेक पाठक ने सबसे जरूरी बात सही की है: उन्होंने सिर्फ पुराने फॉर्मूले को नहीं दोहराया है. फिल्म का जाना-पहचाना अंदाज तो वही है, लेकिन कहानी कहने का तरीका नया, ज्यादा असरदार और बड़े पैमाने वाला है. निर्देशन और लेखन इसकी सबसे बड़ी खूबियां हैं.’

‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी विजय सलगांवकर की कहानी है, जो एक साधारण पारिवारिक व्यक्ति है. एक हत्या के बाद जब उसका परिवार मुश्किल में पड़ जाता है, तो वह उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है. अजय देवगन तीसरे भाग में विजय के किरदार में लौटे हैं, जबकि तब्बू आईजी मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के रोल में वापसी की हैं. रजत कपूर भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment