Home Box OfficeDrishyam 3 Vs The Vvaan Box Office Collection Know Total Earning Of Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Drishyam 3 Vs The Vvaan Box Office Collection Know Total Earning Of Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में चल रही हैं। हालांकि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई घटी है। मगर  इसने बुधवार को भी नोट छापे हैं। जानिए इस फिल्म के अलावा ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’ और ‘द पैराडाइज’ ने कितना कलेक्शन किया है।

 





drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh

फिल्म ‘दृश्यम 3’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ ने कितना कमाया?

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने वीकएंड का भी जमकर फायदा उठाया। वीकडेज में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसने 53.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 61 करोड़ रुपये रही। चौथे ने इसने 21 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 19.50 करोड़ रुपये रहा। बुधवार को इसने 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका टोटल कलेक्शन 232.50 करोड़ रुपये हो गया है। 


drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh

दृश्यम 3
– फोटो : अमर उजाला


‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 
  • भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 279  करोड़ रुपये हो गया है। 
  • छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

शहजाद खान: अभिनेता का दावा! इस मशहूर फिल्म और शो के लिए नहीं मिले पैसे; पिता की छवि का पड़ा बचपन पर असर


drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ का क्या है हाल?

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी घट गई है।
  • फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट गई है।
  • मंगलवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
  • बुधवार को इसने 80 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 65.05 करोड़ रुपये हो गया है। 


drishyam 3  vs The Vvaan Box office collection know total earning of Hanuman Ansh

हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया


‘हनुमान अंश’ का कितना है कुल कलेक्शन?

सिनेमाघरों में जबसे अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दस्तक दी है, तब से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 61वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 62वें दिन इसने 80 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 327.28 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

You may also like

Leave a Comment