Etawah Auraiya News: इटावा। कोकपुरा मोहल्ले में 18 सितंबर की रात एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर कुत्ते को एक युवक डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्ता पिछले कुछ दिनों से आक्रामक हो गया था और लोगों को काटने के लिए दौड़ रहा था। मोहल्ले के लोगों को आशंका थी कि कुत्ता पागल हो गया है और इसी बजह से उसको पीटा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद हेल्पलेस पोज एनिमल ट्रस्ट की संचालिका राधिका वाजपेयी ने कोकपुरा निवासी युवक के मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट संचालिका की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। छानबीन की जा रही है।