Fact Check: प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी गाने पर नहीं, पीएम मोदी के खिलाफ नारे पर बजा रही थीं तालियां


सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए थे। उस दौरान के वीडियो को एडिट करके गलत दावे से वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के अन्य विपक्षी दल देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कथित तौर पर एक गाने पर तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को आपत्तिजनक शब्दों के साथ शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो एडिटेड निकला। असली वीडियो में प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करती दिख रही हैं। उस वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘Bhagwa Kranti’ ने 7 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “जिनके खानदान में प्रधानमंत्री रहे हो..उन्हें चौराहे … करा रहे मोदी जी..एक ही दिल कितनी बार जीतेंगे मोदी जी।”

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। फेसबुक यूजर ‘Mohd Shamim Khan‘ ने 7 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो शेयर किया था। इसमें प्रियंका गांधी को पीएम मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए देखा जा सकता है।

दोनों वीडियो समान हैं, बस इनमें ऑडियो अलग-अलग हैं।

इस आधार पर हमने कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया। फेसबुक पेज ‘लिबरल टीवी‘ और कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर 6 अक्टूबर 2026 को इससे संबंधित एक अन्य वीडियो पोस्ट किया गया था।

इस बारे में हमने प्रदर्शन में शामिल रहे यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का यह वीडियो एडिटेड है। 

इससे यह साफ होता है कि वायरल वीडियो एडिटेड है।

क्या है संदर्भ?

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ प्रदर्शन कर रही है। ‘नवभारत टाइम्स‘ की 7 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, ”विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों समेत कई विपक्षी दल साथ दिखाई दिए।”

‘आजतक’ के यूट्यूब चैनल पर 8 अक्टूबर 2026 को अपलोड किए गए एक वीडियो न्यूज के अनुसार, ”7 अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने के खिलाफ पार्टी आज ‘काला दिवस’ मना रही है। वहीं, कांग्रेस दिल्ली में फिर से प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।”

‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट पर 8 अक्टूबर 2026 को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, “ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर 8 अक्टूबर को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से मारपीट करते हुए उनके कर्तव्य में बाधा डालने का कृत्य किया है। वहीं, बुधवार को दोनों नेताओं पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसकर अराजकता फैलाने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।”

एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को अंत में हमने स्कैन किया। एक खास विचारधारा से प्रभावित यह पेज 17 अगस्त 2019 को बना था और इसके करीब तीन लाख 47 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए थे। उस दौरान के वीडियो को एडिट करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 


  • Claim Review : प्रदर्शन के दौरान गाने पर ताली बजाती दिखीं प्रियंका गांधी वाड्रा।
  • Claimed By : FB User- Bhagwa Kranti
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















Contribute to Vishwas News

कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सत्ता को हमेशा आइना दिखाने वाली फैक्ट चेक जर्नलिज्म सिर्फ और सिर्फ आपके सहयोग से संभव है। इस मुहिम में हमें आपके साथ और सहयोगी की जरूरत है। फर्जी और गुमराह करने वाली खबर के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमारी मदद करें और कृपया हमें आर्थिक सहयोग दें।

टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें



Source link

Related posts

जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

Dhamtari Road Accident | Car Hits Sleeping Youth, CCTV Footage Viral

बदलता मौसम:सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, सता रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ – Viral Fever Grips Hathras As Weather Change