बल्लभगढ़। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। वह बार-बार उठने का प्रयास करती, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण जमीन पर गिर जाती। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और उसकी मैडम ने उसे महिला को लेने के लिए भेजा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला शराब के नशे में थी। महिला के साथ मारपीट या किसी अन्य आपराधिक घटना की शिकायत सामने नहीं आई है। संवाद
