Fatehgarh Shopkeeper Assault | Viral Video Farrukhabad Crime News


फर्रुखाबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के मुख्य बाजार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकानदार को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर शाम की है। इसका वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया।

सिगरेट देने से मना किया तो गाली-गलौज

आरोप है कि कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से सिगरेट मांगी। दुकानदार ने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकानदार ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दुकानदार सड़क पर गिर गया, इसके बाद भी युवक उसे पीटते रहे।

दुकान का सामान तोड़ने का भी आरोप

वायरल वीडियो में सड़क पर दुकानदार के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद लोग घटना को देखते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते भी दिखते हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने दुकान का सामान भी तोड़ दिया।

दुकानदार ने थाने में दी शिकायत

घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार की बताई जा रही है। मारपीट के बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में एफआईआर, National Hindi News

वायरल वीडियो के विरोध में सड़कों पर उतरा अभाविप, कार्रवाई की मांग, National Hindi News

फैक्ट चेक: मैथिली ठाकुर ने जमुई कांड पर नहीं दिया ‘महिला सुरक्षा’ वाला ये बयान, पुराना है वीडियो – fact check maithili thakur viral video on jamui harrasment case old statement ntc drmt