Home Morning News (खास खबरें)Gurugram News:सुबह राहत, दोपहर में आफत – Relief In The Morning, Trouble In The Afternoon

Gurugram News:सुबह राहत, दोपहर में आफत – Relief In The Morning, Trouble In The Afternoon

by BollywoodNewsAndMovie


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में कमी होने की उम्मीद कम

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। मिलेनियम सिटी में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ जाती है। धूप और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी कमी होने की उम्मीद नहीं है। दिन के समय गर्मी बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, फिलहाल बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम सुहाना रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ गया। इससे दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

–

गुरुग्राम की हवा फिर खराब

शहर की हवा एक बार फिर खराब होने लगी है। खुले में कूड़ा जलाने, क्रशर प्लांट से उड़ने वाली धूल, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन नहीं होने और जर्जर सड़कों से उड़ रही धूल के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। इससे सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों की दिक्कत बढ़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर में एक्यूआई 188 रहा। शुक्रवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 207 दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में आता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment