Home ViralHamirpur Love Affair Case | Viral Video of Mother Assaulting Lover

Hamirpur Love Affair Case | Viral Video of Mother Assaulting Lover

by BollywoodNewsAndMovie


राकेश कुमार निगम | मौदहा, हमीरपुर55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर के विवार थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। अदालत में बेटी ने प्रेमी के साथ रहने का बयान दिया तो मां भड़क गई। बीच सड़क ही प्रेमी के पिता की जमकर पिटाई कर दी। महिला द्वारा युवक के पिता पर थप्पड़, लात और चप्पलों से पिटाई करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बीती 20 सितंबर को कानपुर के बिठूर निवासी अपने प्रेमी संग लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर छानबीन में जुटी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार को युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

कोर्ट में युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई

गुरुवार को पुलिस ने युवती को उसके बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयानों में युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जताई।

बेटी का यह फैसला सुनकर कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी मां अपना आपा खो बैठी। जैसे ही प्रेमी के पिता सामने आए, युवती की मां ने उन पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में महिला सरेआम प्रेमी के पिता को थप्पड़, लात और चप्पलों से पीटती हुई नजर आ रही है।

आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सीधी जानकारी नहीं मिली है। सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है। यदि पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर प्राप्त होती है, तो पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करेगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment