Hanuman Ansh का 47वें दिन दुनियाभर में तांडव, 5 फिल्मों का किया बेड़ा गर्क; 400 करोड़ कमाने से बस इतनी दूर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की जिंदगी को दर्शाती फिल्म पर इतनी कृपा बरसी है कि हनुमान अंश (Hanuman Ansh Collection) बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म की कमाई हर दिन 4 से 5 करोड़ की हो रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड और विदेशी मार्केट में भी फिल्म खुले मैदान में खेल रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से हनुमान अंश कितनी दूर है, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

400 करोड़ पर निशाना साधे हुए है हनुमान अंश

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को थिएटर्स में आए हुए मंगलवार को 47 दिन पूरे हो चुके हैं। स्लो शुरुआत करने वाली फिल्म ने दुनियाभर में देखते ही देखते 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कब्जा रहा, क्योंकि इसकी कुल कमाई 366.45 करोड़ के पार पहुंच गई।

शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में तकरीबन 14.15 करोड़ के आसपास की कमाई की है। दुनियाभर में 400 करोड़ की कमाई करने से डिवोशनल ड्रामा फिल्म अब बस 33.7 करोड़ दूर रह गई है। यह फिल्म अब तक टॉक्सिक, दायरा, हैवान, वाइब, मिर्जापुर द मूवी जैसी फिल्मों को धूल चटा चुकी है।

विराट-अनुष्का जैसे सितारे बन सकते हैं हिस्सा

घरेलू-वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के अलावा अगर सिर्फ विदेशी कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो ये अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा कि अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया और मिडिल ईस्ट कंट्रीज में यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। हनुमान अंश ने ओवरसीज मार्केट में 13 दिनों में 34.75 करोड़ की कमाई कर ली है, जो बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी मुश्किल होता है।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार अदा किया था। वहीं पुर्णिमा तिवारी फिल्म में उनकी पत्नी बनी थीं। इसके अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका में चंदन के आनंद भी थे, जो पूरी कहानी सुनाते है। यह फिल्म ट्रिलॉजी में बन रही है, इसके सेकंड पार्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे कैमियो कर सकते हैं।



Source link

Related posts

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5

बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करेगी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, इन 3 बड़ी फिल्मों से टला महाक्लैश

नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 बनी यह साउथ फिल्म, थिएटर पर भी मचाई धूम, मिली 7.1 की रेटिंग, Web-series Hindi News