Home Box OfficeHanuman Ansh Like Low Budget Film: ‘हनुमान अंश’ की तरह ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ निकली कम बजट की बड़ी हिट, विवादों के बीच छापे खूब नोट, सीक्वल हुई फुस्स

Hanuman Ansh Like Low Budget Film: ‘हनुमान अंश’ की तरह ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ निकली कम बजट की बड़ी हिट, विवादों के बीच छापे खूब नोट, सीक्वल हुई फुस्स

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Small Budget Film Like Hanuman Ansh: बॉलीवुड में कई बार ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर जाती हैं, जिनसे शुरुआत में बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ही फिल्म ‘हनुमान अंश’ का करिश्मा देखने को मिल रहा है. 2 करोड़ के मामूली से बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 272.90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर हर किसी को हैरान कर दिया है.

नई दिल्ली. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ जब सिनेमाघरों में आई तो किसी को भनक तक नहीं लगी. न कोई बड़ा डायरेक्टर, न कोई नामी प्रोड्यूसर और न ही सितारों से सजी स्टारकास्ट. ‘हनुमान अंश’ में थी तो सिर्फ नीम करौली बाबा के प्रति आस्था, फिल्म पर पैसा लगाने वाले नौसिखिया प्रोड्यूसर और पहली बार पर्दे के सामने आना वाल कलाकार. इन नौसिखिया कलाकारों ने जब फिल्म बनाई तो शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि ‘हनुमान अंश’ ऐसा करिश्मा कर दिखाएगी.

महज 2 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ जब 7 अगस्त को रिलीज हुई तो इसे सिर्फ 3 थिएटर्स नसीब हुए. फिल्म में कोई बड़ा नाम नहीं था और न ही इसके पास बड़ा बजट था. महज 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने बेहद कमजोर शुरुआत की थी जिसका अंदाजा कोई भी ट्रेड एनालिस्ट लगा सकता था. लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का रंग सबपर चढ़ते चला गया. पहले वर्ड ऑफ माउथ और फिर सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स ने मानों सिनेमाघरों में दर्शकों की बाढ़ ही ला दी.

ऑडियंस का हुजूम देख फिल्म की स्क्रीनिंग बढ़ानी पड़ी. जिस फिल्म को कभी सिर्फ 3 थिएटर्स नसीब हुए थे, उसी ‘हनुमान अंश’ को आज 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसे फिल्म की किस्मत कहें, कहानी का कमाल या सीधे नीम करौली बाबा का चमत्कार…ये फैसला हम आप पर छोड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ इकलौती ऐसी फिल्म नहीं है जिसने ऐसा चमत्कार कर दिखाया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ठीक 3 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म आई थी जिसमें न कोई बड़ा स्टार था और न ही फिल्म से कोई बड़ा डायरेक्टर या प्रोड्यूसर जुड़ा हुआ था. इस फिल्म की रिलीज पर बवाल भी जमकर मचा था लेकिन इस मूवी का जोर-शोर से कुछ खास प्रमोशन नहीं हुआ था. साल 2023 में ये फिल्म चुपके से आई औऱ मेकर्स को मालामाल कर गई.

अब जब नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘’हनुमान अंश’’ बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन बाद भी मजबूती से पैर जमाए हुए है, तो चलिए आपको तीन साल पहले आई उस फिल्म के बारे में भी बताते हैं. ये सुदिप्तो सेन की द केरल स्टोरी है. ये फिल्म ‘हनुमान अंश’ जितनी प्रॉफिटेबल नहीं थी क्यों कि इसका बजट 15-20 करोड़ रुपये के बीच था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी पर भी जमकर धनवर्षा हुई थी.

धर्म परिवर्तन के सेंसिटिव और पॉलिटिकल मुद्दे पर जब सुदिप्तो सेन ने द केरल स्टोरी बनाई तो उम्मीद थी कि बिना किसी बड़े स्टार के फिल्म थिएटर्स में अता, पता, लापता हो जाएगी. लेकिन हुआ कुछ ऐसा जिसने मेकर्स की तो चांदी कर दी. अब जैसे-जैसे लोग फिल्म देखकर लौटे इसपर पॉलिटिकल डिबेट तेज हो गई. मुद्दा जैसा गरमाता गया, वैसे ही फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ती चली गई.

करीबन 15-20 करोड़ के कम बजट में बनी फिल्म द केरल स्टोरी ने अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी कमाई की थी. द केरल स्टोरी का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 302 करोड़ रुपये था. अगर इसके अलग-अलग आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसने भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹286.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹241.74 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है.

इसके अलावा, विदेशी दर्शकों से भी द केरल स्टोरी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ओवरसीज मार्केट में ₹15.50 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. 15 से 20 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 302 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. इसकी कमाई में विवादों ने भी बड़ा योगदान दिया था.

पहली फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के ढाई साल बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया. साल 2025 में ‘द केरल स्टोरी 2’ आई लेकिन इस बार न सिर्फ स्टारकास्ट बल्कि डायरेक्टर भी बदल दिया गया. इस बार सुदिप्तो सेन इसका हिस्सा नहीं थे. पहली फिल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई को दोहराने का ख्वाब लिए जब द केरल स्टोरी 2 पर्दे पर उतरी तो दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया. फिल्म बुरी तरह फ्लॉब साबित हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment