Hanuman Ansh Worldwide Collection: 13,300% के मुनाफे के साथ ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड भी मचाई तबाही, ‘मिर्जापुर’ की रफ्तार भी नहीं बिगाड़ पाई कुछ


Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश और हैवान जैसी फिल्में चल रही हैं. मगर मिर्जापुर और हनुमान अंश का मुकाबला सैफ अली खान-अक्षय कुमार की फिल्म हैवान बिल्कुल नहीं कर पाई और इन दो फिल्मों के आगे ये सुपरस्टार पस्त हो गए. हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

जहां एक तरह नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन पूरी कर लिए हैं तो अली फजल-पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने 10 दिन. चलिए दोनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और साल 2026 की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बताते हैं.

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया. फिल्म एक एक्शन, थ्रिलर, क्राइम व गैंगस्टर फिल्म है जिसमें पंकज त्रिपाठी, रवि किश, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल से लेकर सोनल चौहान जैसे कई सितारे नजर आए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 90 करोड़ रुपये है.

इस हिसाब से मिर्जापुर द मूवी ने भारत में 220 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्सन कर लिया है तो नेट कमाई 184.70 करोड़ रुपये रही. Mirzapur The Movie Worldwide Box Office Collection की बात करें तो इसने 10 दिनों के अंदर 266.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 10: पहले बात करते हैं पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर मूवी की. sacnilk के मुताबिक, इसने 10वें दिन 13.25 करोड़ रुपये का कराोबार किया. इसके अभी 7225 शोज चल रहे हैं. वहीं ओवरसीज इसका 4 करोड़ रुपये का कारोबार रहा.

अब आते हैं डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश पर. बॉक्स ऑफिस पर 38वें दिन इसने मिर्जापुर द मूवी से अधिक बिजनेस करते हुए 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके 8902 शोज इस वक्त चल रहे हैं. वहीं ओवरसीज भी पंकज त्रिपाठी की फिल्म से ज्यादा बिजनेस करते हुए 5 करोड़ रुपये हासिल किए.

इस हिसाब से हनुमान अंश ने भारत में अब तक 253.55 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है तो भारत में नेट कमाई 214.63 करोड़ रुपये रही. वहीं हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.05 पहुंच गया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म का बजट सिर्फ 2 करोड़ था. इस हिसाब से ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म है.

साल 2026 की बॉलीवुड की टॉप 10 वर्ल्डवाइड फिल्मों की बात करें तो इसमें नंबर 1 पर धुरंधर है. रणवीर सिंह की फिल्म ने 1850.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. दूसरे नंबर पर 485.3 करोड़ रुपये के साथ बॉर्डर 2 रही तो तीसरे नंबर पर भूत बंगला जिसने वर्ल्डवाइड 292.64 करोड़ रुपये का कराोबार किया. हनुमान अंश 38 दिनों की कमाई के साथ चौथे नंबर पर आ गई है जिसका 268 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया. वहीं मिर्जापुर ने सिर्फ दस दिनों में 266 करोड़ रुपये कमाए हैं.

2026 में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई की लिस्ट में 6वें पर ‘धमाल 4’ ने 236.43 करोड़ रुपये, ‘अवारापन 2’ ने 217.58 करोड़ रुपये, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 196.1 करोड़ रुपये, ‘कॉकटेल 2’ ने 166.29 करोड़ रुपये और ‘ओ’रोमियो’ ने 123.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

वैसे दिनों के हिसाब से देखें तो मिर्जापुर, हनुमान अंश के कहीं आगे हैं. मगर प्रॉफिट की बात करें तो हनुमान अंश, क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर से कहीं आगे हैं. 10 दिनों में मिर्जापुर द मूवी ने करीब 196% का फायदा हासिल किया है तो हनुमान अंश का प्रॉफिट 13,300% पहुंच चुका है. अभी भी कमाई के मामले में ये फिल्म दूसरी फिल्मों से कहीं आगे चल रही है. ऐसे में ये भूत बंगला जैसी फिल्मों को भी पछाड़कर आसानी से तीसरे नंबर तक पहुंच सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

हनुमान अंश:सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पर निगाहें, अक्षय की इस फिल्म को पछाड़ा; 2026 की टॉप फिल्मों में बनाई जगह – Hanuman Ansh Box Office Collection In Top 10 Highest Grossing Films List Of 2026 With Dhurandhar2 And Border 2

संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुआ घमासान, धुआंधार कमाई कर टॉपर बन गई ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस फ्लॉप:’टॉक्सिक’ से ‘आदिपुरुष’ तक, बड़ा दांव खेलने के बावजूद थिएटर में धराशायी हुईं ये फिल्में – Toxic Adipurush Radhe Shyam Rajsaab Game Changer These Big Budget Movies Flop On Box Office