80s Rockstar Look AI,लड़कों के लिए AI प्रॉम्प्ट्स: 80s के रॉकस्टार से 90s के बॉलीवुड हीरो तक, ऐसे पाएं अपना सबसे हटकर रेट्रो लुक – retro 80s rockstar look 90s bollywood style prompts for men use in chatgpt to create photo – Tips-tricks News


रेट्रो AI फोटो ट्रेंड में लड़के भी 80s और 90s के विंटेज अवतारों को अपनाने में पीछे नहीं हैं। अगर आप 80s का रॉकस्टार, डिस्को स्टाइल, 90s का बॉलीवुड डेनिम लुक या क्लासिक नेहरू जैकेट वाला ट्रेडिशनल विंटेज अवतार पाना चाहते हैं, तो ChatGPT पर सिर्फ अपनी एक साफ फोटो अपलोड करके कुछ खास प्रॉम्प्ट दें।

इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s और 90s के रेट्रो और विंटेज लुक का जबरदस्त खुमार छाया हुआ है। हर कोई अपनी फोटो को पुराने दौर के आइकोनिक लुक्स में बदलकर इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर पोस्ट कर रहा है। लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी इस AI ट्रेंड को जमकर फॉलो कर रहे हैं। अगर आप भी 80 के दशक का वो रफ-एंड-टफ डिस्को स्टाइल या 90 के दशक की वही पुरानी 90s बॉलीवुड हीरो वाली वाइब पाना चाहते हैं, तो आपको किसी महंगे फोटोशूट या जटिल एडिटिंग की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप सिर्फ कुछ आसान AI प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करके मिनटों में अपना परफेक्ट रेट्रो अवतार तैयार कर सकते हैं। यहां लड़कों के लिए कुछ प्रॉम्प्ट बताए गए हैं।

इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए आप OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस चैटजीपीटी पर लॉग इन करके अपनी एक साफ और सीधी फोटो अपलोड करनी होगी। फिर नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करते आप फोटो बना सकते हैं।

80s रॉकस्टार और डिस्को लुक के लिए प्रॉम्प्ट

“Transform this photo of a man into an authentic 1980s retro style portrait. Keep the exact facial identity, skin tone, and features completely unchanged. Style him in a classic black leather jacket over a graphic vintage t-shirt, wearing metallic accessories. Feature an 80s layered voluminous hairstyle. The background should be a retro neon-lit city street at night with soft film grain, nostalgic analog camera aesthetics, and rich moody lighting.”

90s बॉलीवुड और डेनिम हीरो लुक के लिए प्रॉम्प्ट

“Recreate this photo into a 1990s nostalgic vintage men’s portrait while retaining the original facial identity and features. Style him in a dark blue baggy denim jacket over a plain white t-shirt, with a 90s middle-parted hairstyle. Set the scene against an outdoor warm sunny backdrop with subtle film grain, slightly muted colors, soft retro lighting, and the authentic look of a classic 90s analog photograph.”

80s-90s ट्रेडिशनल लुक

Reimagine this person as a stylish young Indian man from the late 1980s or early 1990s. Preserve his exact facial features, identity, skin tone, age and expression. Dress him in a classic traditional Indian outfit: crisp white kurta-pajama with a Nehru jacket, classic 1980s hairstyle, vintage wristwatch and simple leather sandals. Authentic old Bollywood family-photo aesthetic, warm indoor lighting, vintage Indian home background, Kodak 35mm photography, subtle film grain, slightly faded colors, realistic skin texture, natural candid pose, highly photorealistic, nostalgic 80s-90s atmosphere.

एक सिंपल प्रॉम्प्ट

“what would i have looked like in 80s”

AI फोटो बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • फोटो जनरेट करते समय हमेशा वही तस्वीर अपलोड करें जिसमें आपका चेहरा बिल्कुल साफ दिख रहा हो और रोशनी अच्छी हो।
  • जब AI आपकी फोटो तैयार कर दे, तो आप चाहें तो अपने हिसाब से प्रॉम्प्ट में कपड़ों के रंग या बैकग्राउंड को बदल भी सकते हैं।

लेखक के बारे मेंमोना दीक्षितमोना दीक्षित टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हुई हैं। पिछले 9 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मोना ने टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर मोना की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। उनकी पैनी नजर ना केवल लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखती हैं। मोना के पास कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई (AI) इनोवेशन और स्मार्टफोन मार्केट की भी अच्छी समझ है। टेक्नोलॉजी की जटिल चीजों को सरल लाइफ-हैक्स (Tips & Tricks) में बदलने और भविष्य की टेक्नोलॉजी (Future Tech) का सटीक विश्लेषण करने में वह एक्‍सपर्ट हैं।
मोना का मानना है कि तकनीक का असली पैमाना केवल उसके ‘स्पेसिफिकेशन्स’ नहीं, बल्कि ‘यूजर एक्सपीरियंस’ है। उनका असली हुनर जटिल तकनीकी शब्दावली को आसान और बोलचाल की भाषा में ढालना है, ताकि एक सामान्य पाठक भी तकनीक का पूरा लाभ उठा सके। उनके लिए तकनीक का अंतिम उद्देश्य जीवन को सरल और बेहतर बनाना है।
मोना का असली हुनर मुश्किल तकनीकी जानकारी को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि तकनीक का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है। मोना ने बैचलर ऑफ साइंस के बाद IMS Noida, मेरठ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Master of Journalism and Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍िया है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के साथ जुड़ने से पहले वह प्रमुख टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट- टेक्‍लूसिव (Techlusive) और न्‍यूजबाइट्स (Newsbytes) में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें



Source link

Related posts

हॉलीवुड उबर रहा है लेकिन अभी तक पूरी तरह से गौरवशाली नहीं हुआ है।

90s के रेट्रो दौर में लौटना है? ChatGPT के ये 15 Prompts देंगे आपको परफेक्ट बॉलीवुड वाइब, Bollywood Hindi News

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सितारों की मौत में ड्रग्स का आता है नाम, दिव्या भारती से हेडेन तक की कहानी | Bollywood to Hollywood drugs link deaths of stars Divya Bharti Silk Smitha Sushant Singh Rajput Parveen Babi