Hapur News: गंगा किनारे साइकिल पर शराब बेचते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। गंगा नगरी क्षेत्र ड्राई एरिया घोषित है, जहां मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है। पुरोहित राजकुमार लालू ने आरोपी और कथित लापरवाही के लिए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने वीडियो के आधार पर जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Hapur News: गंगा किनारे पर एक व्यक्ति द्वारा साइकिल पर सवार होकर लोगों को अवैध रुप से शराब बिक्री करते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति शराब रखकर बेचता साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की निगरानी और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल पर नशीले पदार्थों की बिक्री जारी रहने पर चिंता जताई। बता दें कि गंगा नगरी क्षेत्र को ड्राई एरिया घोषित किया हुआ है। यहां पर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई हुई है।
लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग यहां पर चोरी छिपे अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए नजर आ रहे है। रविवार को भी एक वायरल हुई वीडियो में व्यक्ति द्वारा शराब बिक्री की जार रही थी। स्थानीय पुरोहित राजकुमार लालू ने पुलिस के आला अधिकारियों से शराब बेचने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

