रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
हिंदी फिल्म सिनेमा में रामायण ऐसी फिल्म रही, जो रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म रामायण की रिलीज से पहले ही उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच सकती है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 64.85 करोड़ की ही कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन पर भी कोई खास कमाल नहीं किया था।
फिल्म रामायण को दिवाली के बाद पड़ी छुट्टियों का बेहतरीन लाभ मिला। जहां सोमवार को फिल्म ने 107 करोड़ की कमाई हासिल की तो, मंगलवार को फिल्म ने 94 करोड़ की कमाई हासिल की। बुधवार को वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की स्थिति मजबूत रही।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन लगभग 70.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसमें हिंदी से 58 करोड़, कन्नड़ से 4.50 करोड़, मलयालम से 2.75 करोड़, तेलुगु से 2.75 करोड़ और तमिल से 2.65 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।