Hathras News: वायरल बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, Hathras Hindi News


Hathras News: हाथरस। इन दिनों में मौसम चल रहा उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। यहीं वजह है कि रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में वायरल से पीड़ित अधिक मरीज पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता था उनकी जांच कराई। बता दें कि हर रविवार को जिले के पांच नगरीय सहित सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। इन मेलों के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है।

रविवार सुबह से ही पीएचसी पर मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। सबसे अधिक वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रही। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा। जिन मरीजों को वायरल बुखार था और उन में डेंगू और मलेरिया के लक्षण दिखाई दिए। ऐसे मरीजों की पहचान कर चिकित्सक द्वारा जांच कराई गई। चिकित्सक द्वारा सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराए जाने के साथ मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इसके अलावा आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।—-



Source link

Related posts

Deoria News:वीडियो वायरल करने का आरोप – Accused Of Making The Video Go Viral

Mathura News: बाइक टकराने पर तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल , Mathura Hindi News

Pilibhit News:जन आरोग्य मेले में खांसी-जुकाम व वायरल बुखार के अधिक पहुंचे मरीज – A Large Number Of Patients Suffering From Cough, Cold, And Viral Fever Visited The Jan Arogya Mela