Pilibhit News:जन आरोग्य मेले में खांसी-जुकाम व वायरल बुखार के अधिक पहुंचे मरीज – A Large Number Of Patients Suffering From Cough, Cold, And Viral Fever Visited The Jan Arogya Mela


पीलीभीत। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, एलर्जी, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।

बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अमित कुमार ने 56 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने दवाएं वितरित कीं। पीएचसी खांडेपुर में डॉ. ललिता रस्तोगी ने 36 मरीज देखे। यहां फार्मासिस्ट न होने के कारण लैब टेक्नीशियन गोवर्धन लाल ने दवाओं का वितरण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 31 मरीजों की जांच की। यहां खांसी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, डायबिटीज और रक्तचाप से संबंधित मरीज पहुंचे।

बरखेड़ा। पीएचसी दौलतपुर पट्टी में 72 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदित यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार और एलर्जी की समस्या अधिक सामने आ रही है।

न्यूरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी में सबसे अधिक 185 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार ने मरीजों की जांच कर उपचार किया।

मझोला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिखारीपुर अस्पताल से पहुंचे निर्मल सरदार ने मरीजों की जांच की। कुल 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इनमें एलर्जी, त्वचा रोग, बुखार, खांसी-जुकाम, गैस और पेट संबंधी समस्या से पीड़ित मरीज शामिल रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।



Source link

Related posts

Mathura News: बाइक टकराने पर तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल , Mathura Hindi News

Hathras News: वायरल बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, Hathras Hindi News

सीतापुर में लोहा चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस