Mathura News: बाइक टकराने पर तीन युवकों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल , Mathura Hindi News


Mathura News: वृंदावन, वृंदावन में मामूली बात को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के राधारमण मंदिर मार्ग का बताया जा रहा है, जहां रविवार को दो बाइक सवारों के बीच हल्की टक्कर के बाद कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर युवक पर थप्पड़ और घूंसों की बरसात कर दी।

मारपीट के दौरान युवक के कपड़े भी फट गए। घटना से मंदिर मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं मिली है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर हुई इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Related posts

Deoria News:वीडियो वायरल करने का आरोप – Accused Of Making The Video Go Viral

Hathras News: वायरल बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, Hathras Hindi News

Pilibhit News:जन आरोग्य मेले में खांसी-जुकाम व वायरल बुखार के अधिक पहुंचे मरीज – A Large Number Of Patients Suffering From Cough, Cold, And Viral Fever Visited The Jan Arogya Mela