Last Updated:
Healthy Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक माना जाता है. रातभर के लंबे अंतराल के बाद शरीर को ऊर्जा और पोषण की जरूरत होती है, जिसे पौष्टिक नाश्ता पूरा करने में मदद करता है. सुबह का संतुलित नाश्ता शरीर को दिनभर सक्रिय रखने और काम पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक हो सकता है. लेकिन नाश्ते में की गईं ये गलतियां, आपके पूरे दिन का खेल बिगाड़ सकते हैं…
Healthy Breakfast Tips: दिन की शुरुआत हम जिस चीज से करते हैं, उसका असर पूरे दिन की ऊर्जा और काम करने की क्षमता पर पड़ता है. सुबह का नाश्ता शरीर के लिए दिन का पहला ईंधन माना जाता है. रातभर के लंबे अंतराल के बाद जब हम सुबह कुछ पौष्टिक खाते हैं, तो शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है. लेकिन कई बार जल्दबाजी, व्यस्त दिनचर्या या स्वाद के चक्कर में हम नाश्ते से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो सेहत पर उल्टा असर डाल सकती हैं. बच्चों और विद्यार्थियों के लिए भी पौष्टिक नाश्ता जरूरी है, क्योंकि यह पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए दिन की शुरुआत पौष्टिक और संतुलित नाश्ते से करना अच्छी खान-पान की आदत मानी जाती है…
सुबह की सबसे आम गलती – सुबह की सबसे आम गलती है नाश्ता ना करना है. कई लोग वजन कम करने या समय की कमी के कारण नाश्ता नहीं करते और सीधे दोपहर का खाना खाते हैं. लंबे समय तक ऐसा करने से कुछ लोगों को सुबह कमजोरी, थकान या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर जिन लोगों का दिन शारीरिक या मानसिक मेहनत वाला होता है, उनके लिए सुबह संतुलित भोजन लेना फायदेमंद हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि सुबह कुछ पौष्टिक जरूर खाएं. बहुत ज्यादा समय ना हो तो फल, दही, अंडे, पोहा, उपमा या ओट्स जैसे आसान विकल्प लिए जा सकते हैं.
नाश्ते में इन चीजों का इस्तेमाल सही नहीं – सुबह के नाश्ते में मीठी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल भी अच्छी आदत नहीं है. बाजार में मिलने वाले कई बिस्किट, पेस्ट्री, डोनट या मीठे पेय पदार्थों में रिफाइंड शुगर की मात्रा ज्यादा हो सकती है. ऐसी चीजें खाने से तुरंत ऊर्जा महसूस हो सकती है, लेकिन यह हमेशा लंबे समय तक पेट भरा रखने का बेहतर तरीका नहीं है. नाश्ते में ज्यादा चीनी की जगह फल, साबुत अनाज और अन्य पौष्टिक चीजों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा – सिर्फ कार्बोहाइड्रेट वाला नाश्ता करने से जल्दी भूख लग सकती है. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं है. प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है और संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके बजाय नाश्ते में अंडा, दही, पनीर, दूध, दाल, चना, मूंग या अन्य प्रोटीन स्रोत शामिल किए जा सकते हैं. इससे नाश्ता ज्यादा संतुलित बन सकता है.
गैस या एसिडिटी की शिकायत – भारत में बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है. कुछ लोग तो नाश्ता करने से पहले ही एक या दो कप चाय पी लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से कुछ लोगों में एसिडिटी या पेट की परेशानी बढ़ सकती है. अगर आपको पहले से गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो खाली पेट चाय पीने की आदत पर ध्यान देना चाहिए. बेहतर है कि सुबह चाय के साथ या उससे पहले कुछ हल्का खा लिया जाए.
